Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Thomas Cup: ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ कर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारत

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 06:52 PM (IST)

    भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप में ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से करारी शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब ग्रुप में शीर्ष स्थान के लिए भारत का ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, होर्सेंस (डेनमार्क): भारतीय पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार को ग्रुप ए के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से करारी शिकस्त देकर थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

    भारत और चीन इस ग्रुप में शीर्ष पर हैं। 2022 के चैंपियन भारत ने कनाडा पर 4-1 से जीत के साथ शुरुआत की थी। चीन ने अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया था। उसने सोमवार को कनाडा को 4-1 से पराजित किया।

    चीन से होगा अगला मुकाबला

    भारत और चीन अब बुधवार को अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में एक दूसरे का सामना करेंगे, जिससे ग्रुप में शीर्ष स्थान का फैसला होगा। पेरिस ओलंपियन और राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन लक्ष्य सेन ने एफ्रेम स्टीफन सैम पर 21-14, 21-16 से जीत हासिल करके भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई।

    यूएस ओपन चैंपियन और हाल में बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में उपविजेता रहे आयुष शेट्टी ने श्रेय ढांड को 21-8, 21-6 से आसानी से हराकर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की शीर्ष डबल्स जोड़ी ने रिजकी हिदायत और जैक यू को 21-14, 21-16 से हराकर स्कोर 3-0 कर दिया। इससे भारत की क्वार्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित हो गई।

    प्रणॉय का दमदार प्रदर्शन

    विश्व चैंपियनशिप 2023 और एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणॉय ने आधे घंटे से भी कम समय में ऋषि होंडा भूपति पर 21-11, 21-17 से जीत हासिल की। हरिहरन अमसाकरुनन और एमआर अर्जुन ने दूसरे डबल्स मुकाबले में एंडिका रामाडियांस्या और एफ्रैम स्टीफन सैम को 21-12, 21-10 से हराया जिससे भारत इस मुकाबले में क्लीन स्वीप करने में सफल रहा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Uber Cup: भारत ने यूक्रेन को 4-1 से दी पटखनी, क्वार्टर फाइनल की उम्मीद जगी

    यह भी पढ़ें- बीडब्ल्यूएफ के स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव के फैसले से निराश हैं दिग्गज बैडमिंटन कोच, कहा- खेल खो देगा आकर्षण