Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बीडब्ल्यूएफ के स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव के फैसले से निराश हैं दिग्गज बैडमिंटन कोच, कहा- खेल खो देगा आकर्षण

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 06:25 PM (IST)

    पूर्व भारतीय कोच विमल कुमार बीडब्ल्यूएफ के 15 अंकों की नई स्कोरिंग प्रणाली से निराश हैं, जो 4 जनवरी 2027 से लागू होगी। उनका मानना है कि यह बदलाव खेल क ...और पढ़ें

    विमल कुमार हैं बीडब्ल्यूएफ के फैसले से निराश

    विमल कुमार हैं बीडब्ल्यूएफ के फैसले से निराश

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, नई दिल्ली: भारत के पूर्व मुख्य कोच विमल कुमार विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव करने के फैसले से बेहद निराश हैं और उन्होंने इसे खेल की वास्तविक चुनौतियों का समाधान किए बिना खेल को कमजोर करने वाला कदम बताया।

    बीडब्ल्यूएफ ने शनिवार को डेनमार्क के होर्सेंस में अपनी वार्षिक आम बैठक में 15 अंकों की तीन गेम वाली स्कोरिंग प्रणाली अपनाने को मंजूरी दे दी। यह प्रणाली 21 अंकों की तीन गेम वाली मौजूदा स्कोरिंग प्रणाली की जगह लेगी।

    चार जनवरी से होगी लागू

    नई प्रणाली चार जनवरी 2027 से लागू होगी। विमल ने कहा कि बीडब्ल्यूएफ के स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव करने के फैसले से मैं बेहद निराश हूं। इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि कार्यकारी परिषद के सदस्यों ने इसका भरपूर समर्थन किया है। यह देखकर दुख होता है कि एक ऐसा खेल जिसे विशेष रूप से पूरे एशिया में इतनी शिद्दत से पसंद किया जाता है, उसे ऐसे कारणों से बदला जा रहा है जो इसकी वास्तविक चुनौतियों का समाधान नहीं करते।

    खेल खो सकता है आकर्षण

    उन्होंने कहा कि मौजूदा (21 अंक) प्रारूप ने सभी के लिए विशेष कर पुरुष और महिला सिंगल्स में समान अवसर सुनिश्चित किए थे। यह प्रारूप हमारे खेल के मूल तत्वों कौशल, लचीलापन, फिटनेस और मानसिक शक्ति को अच्छी तरह से परिभाषित करता है। विमल ने कहा कि इस नए बदलाव से बैडमिंटन अपना आकर्षण खो सकता है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि बीडब्ल्यूएफ उन तत्वों को कमजोर करने का जोखिम उठा रहा है जो इस खेल को आकर्षक बनाते थे। यह स्पष्टीकरण कि इससे रोमांच पैदा होगा, दूरदर्शिता की कमी दर्शाता है। बैडमिंटन में रोमांच की कभी कमी नहीं रही है।

    यह भी पढ़ें- त्रीसा जॉली की चोट से उबर कप में भारत को झटका, डबल्स जोड़ी हटी

    यह भी पढ़ें- दो बार के ओलंपिक चैंपियन Viktor Axelsen ने 32 की उम्र में संन्‍यास लेकर चौंकाया, इमोशनल पोस्‍ट में बताई वजह