विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

India Open 2026: लिन चुन यी ने पुरुष सिंगल्स जीता, आन से यंग ने भी खिताब पर जमाया कब्‍जा

Published: Sun, 18 Jan 2026 08:00 PM (IST)

विश्व में 12वीं रैंकिंग पर काबिज 26 वर्षीय लिन ने पिछले सप्ताह मलेशिया ओपन सुपर 1000 में शुरुआती दौर में ...और पढ़ें

आन से यंग ने जीता खिताब।

आन से यंग ने जीता खिताब।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में रविवार को चीनी ताइपे के लिन चुन यी ने पुरुष सिंगल्स और अपना पहला सुपर 750 खिताब जीता। वहीं महिला वर्ग में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर एक खिलाड़ी आन से यंग ने सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर सत्र का अपना दूसरा खिताब जीता।

विश्व में 12वीं रैंकिंग पर काबिज 26 वर्षीय लिन ने पिछले सप्ताह मलेशिया ओपन सुपर 1000 में शुरुआती दौर में बाहर होने के बाद शानदार वापसी करते हुए इंडियन ओपन के फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी को 21-10, 21-18 से हरा दिया। लिन कुआलालंपुर में मांसपेशियों में खिंचाव के साथ भारत आए थे पर पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।

महिला सिंगल्स में आन से यंग ने चीन की विश्व में नंबर दो खिलाड़ी वांग झियी को 21-13, 21-11 से शिकस्त दी। वहीं महिला डबल्स वर्ग के फाइनल में लियू शेंगशु और टैन निंग की चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला जोड़ी ने जापान की पांचवीं वरीयता प्राप्त युकी फुकुशिमा और सायका मात्सुमोतो पर 21-11, 21-18 से हरा दिया।

जबकि मिक्सड डबल्स में थाईलैंड की तीसरी वरीयता प्राप्त डेचापोल पुवारानुक्रोह और सुपिसरा पेवसम्प्रान की जोड़ी ने डेनमार्क की माथियास क्रिस्टियनसेन और एलेक्जेंड्रा बोजे की जोड़ी को 19-21, 25-23, 21-18 से हराया।

यह भी पढ़ें- ओलंपिक के दावे की पोल खोलती India Open की अव्यवस्थाएं, इंटरनेशनल फजीहत के बाद खेल मंत्रालय सख्त

यह भी पढ़ें- India Open 2026: लक्ष्य की हार के साथ भारतीय चुनौती समाप्त, क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के लिन चुन यी ने हराया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।