India Open 2026: लक्ष्य की हार के साथ भारतीय चुनौती समाप्त, क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के लिन चुन यी ने हराया
गुरुवार को एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत को हार मिली थी। पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी हार ...और पढ़ें
-1768575960833_m.webp)
लक्ष्य सेन को मिली हार।
HighLights
21-17, 13-21, 18-21 से हार मिली
प्रणय और किदांबी श्रीकांत को हार मिली थी
सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी हार गए थे
नई दिल्ली, पीटीआई : इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की एकमात्र उम्मीद लक्ष्य सेन भी शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए। पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य को चीनी ताइपे के लिन चुन यी के हाथों 21-17, 13-21, 18-21 से हार मिली। लक्ष्य की हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।
इससे पहले, गुरुवार को एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत को हार मिली थी। पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी हार गए थे। लक्ष्य इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन जीते थे और उनसे इंडिया ओपन में काफी उम्मीदें थीं।
महिला सिंगल्स में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू को पहले ही दौर में वियतनाम की खिलाड़ी से चौंकाने वाली हार मिली थी। इसके बाद मालविका बंसोड़ भी गुरुवार को हार गई थीं, जिससे महिला सिंगल्स में भी चुनौती समाप्त हो गई थी।
यहां विश्व चैंपियनशिप होते देखना बहुत मुश्किल : ब्लिचफेल्ट
डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट ने एक बार फिर इंडिया ओपन की आलोचना करते हुए कहा कि यह देखना ''बहुत मुश्किल है कि यहां विश्व चैंपियनशिप कैसे हो सकती है। विश्व की नंबर 20 खिलाड़ी मिया ने टूर्नामेंट के पहले दिन ''अस्वास्थ्यकर'' स्थितियों की आलोचना की थी, जो अगस्त में होने वाली विश्व चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए पहली बार इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।
मिया ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि भारत में पिछले कुछ दिन कठिन रहे हैं। जितना मैंने ईमानदारी से उम्मीद की थी, उससे कहीं ज्यादा। मैंने एक बार फिर खुद को 'सबसे बुरे' के लिए मानसिक रूप से तैयार किया था, लेकिन हमारे आस-पास की स्थितियां बस अस्वीकार्य और बेहद गैर पेशेवर हैं। दुर्भाग्य से इन परिस्थितियों में पूरी तरह से प्रतिस्पर्धा करने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने पर ध्यान केंद्रित करना बेहद मुश्किल हो जाता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।