विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

India Open 2026: लक्ष्य क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, श्रीकांत-प्रणय बाहर; पक्षी की बीट से रुका मैच

Published: Thu, 15 Jan 2026 09:28 PM (IST)

लक्ष्य सेन ने निशिमोतो को 21-19, 21-11 से हराया। श्रीकांत फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव से 21-14, 17-21, 21-17 से हार ...और पढ़ें

लक्ष्य सेन ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

लक्ष्य सेन ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

HighLights

  1. लक्ष्य ने जापान के केंटा निशिमोतो को सीधे गेम में हराया

  2. महिला सिंगल्स में समाप्त हुई चुनौती

  3. किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय को हार मिली

खेल संवाददाता, नई दिल्ली। पूर्व चैंपियन लक्ष्य सेन ने अपनी मजबूत डिफेंस और आक्रामक खेल का बेहतरीन मिश्रण दिखाते हुए जापान के केंटा निशिमोतो को हराकर इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। हालांकि पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर में किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय को हार का सामना करना पड़ा।
लक्ष्य सेन ने निशिमोतो को 21-19, 21-11 से हराया। श्रीकांत फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव से 21-14, 17-21, 21-17 से हार गए और प्रणय को सिंगापुर के आठवीं वरीयता प्राप्त लोह कीन यू के विरुद्ध 18-21, 21-19, 21-14 से शिकस्त मिली। महिला सिंगल्स में भी भारत का सफर मालविका बंसोड़ की हार के साथ ही समाप्त हो गया।

मालविका को चीन की पांचवीं वरीयता प्राप्त हान यूए ने 21-18, 21-15 से हराया।निशिमोतो के खिलाफ पहले गेम में लक्ष्य सेन को काफी संघर्ष करना पड़ा। वह शुरुआत में लय नहीं पकड़ पाए और 11-16 तथा 14-18 से पीछे चल रहे थे। लेकिन लंबी रैलियों में शानदार डिफेंस और सटीक रिटर्न की मदद से उन्होंने लगातार पांच अंक हासिल कर गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में लक्ष्य ज्यादा आत्मविश्वास से खेले। 24 वर्षीय खिलाड़ी ने हाफ-स्मैश और चतुर ड्राप शाट्स के जरिए निशिमोतो को उलझाए रखा और 50 मिनट में मुकाबला जीत लिया।

पक्षी की बीट से रुका प्रणय का मैच

इंडिया ओपन में बुधवार को दर्शकदीर्घा में बंदर घुसने की घटना के बाद गुरुवार को एचएस प्रणय और लोह कीन यू का मैच पक्षी की बीट के कारण दो बार रोकना पड़ा। दोनों मौकों पर टूर्नामेंट के अधिकारी मुख्य कोर्ट साफ करने के लिए आए। ऐसा लग रहा था कि छत से पक्षी की बीट गिरी थी। यह घटना तब हुई जब दो दिन पहले ही बीएआइ के महासचिव ने कहा था कि मुख्य आयोजन स्थल को कबूतर फ्री बनाया गया है। प्रणय ने मैच के बाद कहा, यह पक्षी की बीट थी जिसने खेल को रोक दिया।

शुरुआत में इन रुकावटों से दर्शक और कमेंटेटर हैरान रह गए क्योंकि चेयर अंपायर ने अचानक खेल रोक दिया। अधिकारियों ने जल्द ही प्रभावित जगह को साफ करने के लिए टिशू और वाइप्स का इस्तेमाल किया। ब्रेक के दौरान जब प्रणय तौलिया लेने गए तो लोह को नेट के पास जाने से पहले छत की ओर देखते हुए देखा गया। दूसरी रुकावट निर्णायक गेम शुरू होने के तुरंत बाद आई, जिसके बाद खेल फिर से शुरू होने से पहले थोड़ी देर सफाई करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें- India Open: किदांबी श्रीकांत और एचएय प्रणय ने जीत के साथ की शुरुआत, पहले ही दौर में समाप्‍त हुआ पीवी सिंधू का सफर

यह भी पढ़ें- इंडिया ओपन 2026: लक्ष्य सेन की आसान जीत, आयोजन स्थल की खराब स्थिति पर सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।