Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Olympics 2024: भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने किया निराश, वू यू के खिलाफ 5-0 से मिली हार

    Updated: Thu, 01 Aug 2024 03:31 PM (IST)

    निकहत जरीन ने फैंस को निराश किया है। इतना ही नहीं पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने का उनका सपना भी चूर हो गया है। महिलाओं की 50 किलोग्राम भारवर्ग में राउंड ...और पढ़ें

    निकहत जरीन का सफर हुआ समाप्‍त। इमेज- Nikhat Zareen एक्‍स
    निकहत जरीन का सफर हुआ समाप्‍त। इमेज- Nikhat Zareen एक्‍स

    HighLights

    1. निकहत जरीन का ओलंपिक अभियान समाप्त हुआ
    2. पहले राउंड में वू यू ने निकहत को 4-1 से मात दी
    3. निकहत ने पहली बार ओलंपिक खेलों में हिस्‍सा लिया था।

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की स्टार मुक्केबाज निकहत जरीन ने फैंस को निराश किया है। इतना ही नहीं पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने का उनका सपना भी चूर हो गया है। महिलाओं की 50 किलोग्राम भारवर्ग में राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा है। चीन की वू यू ने निकहत को 5-0 से हराया। इस हार के साथ ही निकहत का ओलंपिक अभियान समाप्त हो गया।

    शुरुआत से फीकी नजर आईं निकहत

    मुकाबले में शुरुआत से ही निकहत जरीन फीकी नजर आईं। पहले राउंड में टॉप सीड चीन की वू यू ने निकहत को 4-1 से मात दी। दूसरे राउंड में भी वू यू का दबदबा देखने को मिला। यह राउंड भी उनके पक्ष में गया और वू यू ने 3-2 से जीत दर्ज की। पहले 2 राउंड अपने नाम कर चुकीं वू यू यहीं नहीं रुकीं और उन्‍होंने तीसरे राउंड में भी बड़ी जीत दर्ज की। वू यू को सभी 5 जजों का साथ मिला।

    ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: वेटलिफ्टिंग में गोल्ड की आस, मुक्केबाजी में कमाल की उम्मीद, जानिए किन खेलों में भारत का मेडल है पक्का!

    जीत के साथ किया था आगाज

    • इससे पहले दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने पेरिस ओलंपिक 2024 का शानदार आगाज किया था।
    • उन्‍होंने राउंड ऑफ 32 मुकाबले में जर्मनी की मैक्सी करीना क्लोएट्जर को बुरी तरह मात दी थी।
    • निकहत ने मैक्सी करीना क्लोएट्जर के खिलाफ 5-0 के अंतर से जीत हासिल की थी।
    • इस जीत के साथ ही वह महिलाओं के 50 किग्रा प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं।
    • बता दें कि निकहत जरीन ने पहली बार ओलंपिक खेलों में हिस्‍सा लिया था।
    • उन्‍होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड और एशियन गेम्स 2022 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

    ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: मुक्केबाज निकहत जरीन का शानदार आगाज, प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह