Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Olympics, Golf: पेरिस में भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर की कार का हुआ एक्सीडेंट, 7 अगस्त को खेलना है मैच

    Updated: Thu, 01 Aug 2024 06:33 PM (IST)

    पेरिस ओलंपिक 2024 के बीच भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। भारतीय महिला गोल्फर दीक्षा डागर की कार का एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि उन्हें कोई चो ...और पढ़ें

    पेरिस पहुंचने के बाद गोल्फर दीक्षा डागर। फोटो- सोशल मीडिया।
    पेरिस पहुंचने के बाद गोल्फर दीक्षा डागर। फोटो- सोशल मीडिया।

    HighLights

    1. दीक्षा डागर की कार का एक्सीडेंट
    2. दीक्षा सुरक्षित लेकिन, मां को लगी चोट
    3. पेरिस में 30 जुलाई को हुआ था हादसा

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Golf Player Deeksha Dagar Car Accident: पेरिस ओलंपिक 2024 के बीच भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। पेरिस में भारतीय महिला गोल्फर दीक्षा डागर की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस कार हादसे में दीक्षा को चोट तो नहीं आई है, मगर उनकी मां घायल बताई जा रही है।

    खबर हो कि दीक्षा डागर की कार का एक्सीडेंट 30 जुलाई की शाम को पेरिस में हुआ था। इस हादसे में उनकी मां घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पीठ में चोट लगी है। वहीं, गोल्फर दीक्षा ठीक हैं और वो पेरिस ओलंपिक में अपने मैच में हिस्सा भी लेंगी।

    7 से 10 अगस्त के बीच खेले जाएंगे गोल्फ के मैच

    बता दें कि पेरिस ओलंपिक में महिला गोल्फ इवेंट 7 से 10 अगस्त के बीच खेले जाएंगे। दीक्षा डांगर का मुकाबला 7 अगस्त को होगा। भारत से महिला गोल्फ इवेंट में दीक्षा के अलावा अदिति अशोक भी हिस्सा ले रही हैं। मेंस गोल्फ इवेंट में शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर पेरिस ओलंपिक में अपनी चुनौती पेस करेंगे।

    यह भी पढे़ं- Olympics 2024 Hockey: बेल्जियम ने भारतीय हॉकी टीम को दिया जख्म, पेरिस ओलंपिक में 2-1 से हराया

    टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेकर दीक्षा ने रचा था इतिहास

    पूर्व डीफालंपिक चैम्पियन दीक्षा डागर पेरिस में अपना दूसरे ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लेंगे। 23 साल की दीक्षा डागर टोक्यो ओलंपिक में भी हिस्सा ले चुकी हैं। दीक्षा ओलंपिक और डीफालंपिक दोनों में प्रतिस्पर्धा करने वाली पहली गोल्फर बनी थीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- Olympics, Badminton: पेरिस ओलंपिक में चिराग-सात्विक का मेडल जीतने का सपना टूटा, मलेशिया की जोड़ी ने हराया