Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Asian Games: शूटिंग में देश की बेटियों का बोलबाला, छठे दिन झोली में आए तीन गोल्ड-सिल्वर मेडल

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 08:25 AM (IST)

    एशियाई खेलों के छठे दिन एक बार फिर भारतीय निशानेबाजों ने धांसू प्रदर्शन करते हुए मेडल दिखाया है। 10 मीटर एयर पिस्टल में महिला तिकड़ी ईशा सिंह पलक और ...और पढ़ें

    10 मीटर एयर पिस्टल में महिला तिकड़ी ने छठे दिन पहला मेडल दिलाया। फोटो- एक्स से साभार
    10 मीटर एयर पिस्टल में महिला तिकड़ी ने छठे दिन पहला मेडल दिलाया। फोटो- एक्स से साभार

    HighLights

    1. भारतीय महिला निशानेबाजों ने एक बार फिर कमाल प्रदर्शन किया
    2. 10 मीटर एयर पिस्टल में महिला तिकड़ी ने छठे दिन पहला मेडल दिलाया
    3. तिकड़ी ने देश को सिल्वर मेडल दिलाया

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Silver medal in 10m Air Pistol Women Team event: एशियाई खेलों के छठे दिन एक बार फिर भारतीय निशानेबाजों ने धांसू प्रदर्शन करते हुए मेडल अपनी झोली में डाले है। भारतीय शूटरों ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। शूटिंग में भारत ने अब तक 17 मेडल अपने नाम किए हैं।  

    भारतीय तिकड़ी का शानदार प्रदर्शन-

    10 मीटर एयर पिस्टल में महिला तिकड़ी  ईशा सिंह, पलक और दिव्या थडिगोल ने देश को एक और सिल्वर मेडल दिलाया है। भारतीय तिकड़ी 1731 प्वाइंट्स के साथ प्रतियोगिता खत्म की और वह चीन की रैनक्सिन जियान, ज़ू ली और नान झाओ तिकड़ी से पांच प्वाइंट्स से पिछड़ गईं। 

    भारतीय तिकड़ी के प्वाइंट्स- 

    ईशा ने 579 प्वाइंट्स और पलक ने 577 प्वाइंट्स हासिल किए। दूसरी ओर, दिव्या 575 प्वाइंट्स के साथ 10वें स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही। भारतीय तिकड़ी ताइवान की यू हेंग लियू, चियिंग वू और ऐ-वेन यू तिकड़ी आगे रही।

    ये भी पढ़ें:- Asian Games 2023: शूटिंग में भारत का डंका, Sift Kaur Samra ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड्, झोली में डाला गोल्ड मेडल

    ईशा सिंह का तीसरा मेडल-

    ताइवान टीम ने 1723 प्वाइंट्स हासिल करके ब्रॉन्ज मेडल जीता। बता दें कि यह एशियाई खेलों में ईशा का तीसरा मेडल है।  इससे पहले उन्होंने 25 मिटर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वहीं, टीम स्पर्धा में मनु भाकर और रिदम सांगवान के साथ मिलकर गोल्ड मेडल जीता। 

    खबरें और भी

    शूटिंग में भारत-

    भारत ने एशियाई खेलों के एक सीजन में निशानेबाजी में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले भारत ने 2006 में दोहा में निशानेबाजी 14 मेडल जीते थे, जिसमें पुरुषों ने राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था।

    प्वाइंट्स टेबल-

    इसके साथ ही भारत प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गया है। भारत ने 8 गोल्ड, 11 सिल्वर और 11 ही ब्रॉन्ज मेडल जीते है। इसके साथ कुल मेडल की संख्या 30 हो गई है। 

    ये भी पढ़ें:- Asian Games 2023: पांचवें दिन भी कायम भारतीय निशानेबाजों का जलवा, 10 मीटर एयर पिस्टल में दिलाया देश को गोल्ड मेडल