Chess: कोनेरू हंपी की जगह कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलेंगी यूक्रेन की मुजिचुक, भारतीय खिलाड़ी पर लग सकता है जुर्माना
कोनेरू हंपी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण सुरक्षा चिंताओं के चलते साइप्रस में होने वाले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। उनकी ज ...और पढ़ें
-1774268570678_m.webp)
कोनेरू हंपी ने लिया नाम वापस

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, नई दिल्ली: यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक को साइप्रस में होने वाले आगामी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में कोनेरू हंपी की जगह शामिल किया गया है। हालांकि, भारतीय ग्रैंडमास्टर ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते सुरक्षा कारणों से नाम वापिस ले लिया था। शनिवार से पाफोस में शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट से विश्व चैंपियनशिप खिताब के चैलेंजर का निर्धारण होगा।
इस समय ओपन वर्ग में डी गुकेश और महिला वर्ग में जू वेंजुन विश्व चैंपियन हैं। हंपी पर इस फैसले के लिए 10000 यूरो जुर्माना लग सकता है। हालांकि, फिडे ने अभी इस पर फैसला नहीं लिया है।
नहीं था भरोसा
दो बार महिला विश्व रैपिड चैंपियन हंपी ने आयोजकों से आश्वासन मिलने के बावजूद निजी सुरक्षा को लेकर चिंता का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। इस महीने की शुरुआत में साइप्रस में एक ब्रिटिश एयर बेस पर ड्रोन हमला हुआ था जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिडे ने कहा कि टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार हंपी की जगह महिला इवेंट्स सीरिज 2024-25 में अगला सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने वाली खिलाड़ी को दी गई है जिसने अभी तक क्वालीफाई नहीं किया है।
यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक यह टूर्नामेंट खेलेंगी। वह महिला विश्व रैपिड चैंपियन (2016) और दो बार महिला विश्व ब्लिट्ज चैंपियन (2014 और 2016) रह चुकी हैं।
काफी सोचने के बाद लिया फैसला
इससे पहले हंपी ने एक्स पर जारी बयान में कहा कि काफी सोच विचारकर मैंने फिडे महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से बाहर रहने का कठिन फैसला किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी टूर्नामेंट, कितना भी बड़ा क्यों नहीं हो, निजी सुरक्षा से बढ़कर नहीं हो सकता। तमाम आश्वासनों के बावजूद मुझे मौजूदा हालात में वहां जाना सुरक्षित नहीं लगता। यह दुखद है लेकिन जरूरी फैसला है।
हंपी के नाम वापिस लेने से भारत की उम्मीदों को झटका लगा है। उनके अलावा आर प्रगनानंद (ओपन वर्ग), आर वैशाली ( महिला वर्ग) और विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख ने इसके लिए क्वालीफाई किया है।
यह भी पढ़ें- अमेरिकी चेस खिलाड़ी को यौन शोषण के खिलाफ बोलने पर किया गया था जलील, अब पोकर से करोड़ों रूपए जीतकर लिख रहीं किताब
यह भी पढ़ें- Prague Chess festival: डी गुकेश को भुगतना पड़ा अपनी गलति का खामियाजा, अब्दुसत्तोरोव की एक और जीत