Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मनु भाकर का यह अंदाज अब तक आपने नहीं देखा होगा, काला चश्‍मा पर जमकर लगाए ठुमके; वायरल हो गया वीडियो

    Updated: Tue, 20 Aug 2024 05:23 PM (IST)

    पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रचने वाली मनु भाकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उन्‍होंने पेरिस ओलंपिक में भारत के पदकों का खाता खोला। मनु ने 10 मीटर एय ...और पढ़ें

    मनु भाकर को मिला स्‍कूली बच्‍चों का साथ। इमेज- सोशल मीडिया
    मनु भाकर को मिला स्‍कूली बच्‍चों का साथ। इमेज- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में जीते थे 2 मेडल
    2. मनु एक ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय
    3. मनु और नीरज की बातचीत का वीडियो हुआ था वायरल

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रचने वाली मनु भाकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उन्‍होंने पेरिस ओलंपिक में भारत के पदकों का खाता खोला। मनु ने 10 मीटर एयर पिस्‍टल में ब्रॉन्‍ज मेडल पर कब्‍जा जमाया। इसके बाद उन्‍होंने 10 मीटर एयर पिस्‍टल मिक्‍स इवेंट में भी सरबोत‍ सिंह के साथ मिलकर कांस्‍य पदक पर निशाना साधा।

    इसके साथ ही वह एक ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर मेडल की हैट्रिक लगाने से चूक गईं। अब मनु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस ने अब तक मनु का यह अंदाज नहीं देखा होगा।

    स्‍कूली बच्‍चों के साथ थिरकती नजर आईं

    • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 31 सेकंड के वीडियो में मनु भाकर स्‍कूली बच्‍चों के साथ तेनु काला चश्मा जचता है पर ठुमके लगा रही हैं।
    • इस दौरान वह काफी खुश नजर आ रही हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोग मनु भाकर का वीडियो शूट कर रहे हैं।
    • सभी उनके इस खास अंदाज को अपने कैमरे में कैद करना चाहते हैं। मनु का यह अंदाज उनके फैंस को काफी भा आ रहा है।
    • यही कारण है कि पेरिस ओलंपिक में डबल मेडल जीतने वाली मनु भाकर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

    ये भी पढ़ें: मनु भाकर और नीरज चोपड़ा कर रहे हैं शादी? शूटर के पिता ने बता दिया पूरा सच

    नीरज के साथ जुड़ा था नाम 

    पेरिस से लौटने के बाद से ही मनु भाकर के कई वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में उनका और नीरज चोपड़ा का बातचीत करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद से ही दोनों की शादी के कयास लगाए जाने लगे थे। हालांकि, मनु भाकर के पिता और मनु दोनों ने शादी की अफवाहों से इनकार किया था। मनु के पिता का कहना था कि अभी उनकी शादी की उम्र नहीं है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा से शादी की बात पर शर्मा गईं मनु भाकर, फिर खुल्‍लम खुल्‍ला कह दी दिल की बात