Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रिपल जंप में भारत का डबल धमाका: प्रवीण चित्रवेल ने जीता सिल्वर, सेल्वा प्रभु के खाते में ब्रॉन्ज

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 05:01 PM (IST)

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की ट्रिपल जंप इवेंट में भारतीय एथलीट प्रवीण चित्रवेल और सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश के ...और पढ़ें

    प्रवीण चित्रवेल और सेल्वा प्रभु थिरुमारन

    प्रवीण चित्रवेल और सेल्वा प्रभु थिरुमारन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (Commonwealth Games 2026) में पुरुषों की ट्रिपल जंप इवेंट में भारतीय एथलीट प्रवीण चित्रवेल और सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश के लिए डबल पोडियम फिनिश हासिल की। चित्रवेल ने अपने चौथे प्रयास में 16.58 मीटर की सर्वश्रेष्ठ जंप के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि सेल्वा प्रभु ने 16.52 मीटर की सर्वश्रेष्ठ जंप के साथ तीसरा स्थान हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

    शुरुआती तीन राउंड के बाद चित्रवेल पांचवें स्थान पर थे। उन्होंने अपने पहले प्रयास में 16.05 मीटर की जंप लगाई थी। इसके बाद तीसरे राउंड में उन्होंने सुधार करते हुए 16.31 मीटर की जंप लगाई और फिर चौथे प्रयास में 16.58 मीटर की जंप लगाकर कुछ समय के लिए बढ़त बना ली।

    इस बीच सेल्वा प्रभु ने अपने दूसरे प्रयास में 16.17 मीटर की दूरी तय करके ब्रॉन्ज मेडल की स्थिति हासिल कर ली। उन्होंने तीसरे राउंड में अपने प्रदर्शन को और बेहतर करते हुए 16.43 मीटर की दूरी तय की और 16.52 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ प्रतियोगिता समाप्त की। पोडियम पर दो खिलाड़ियों के रहने की यह उपलब्धि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में भारत के शानदार प्रदर्शन को और बढ़ाती है।

     

     

    इससे पहले भारतीय बॉक्सर जैस्मीन लैंबोरिया ने शनिवार को फाइनल में मौजूदा चैंपियन माइकेला वॉल्श को सर्वसम्मत निर्णय से 5-0 से हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। जैस्मीन की जीत ने भारत को दिन का दूसरा बॉक्सिंग गोल्ड दिलाया। इससे पहले प्रीति पंवार ने महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग में जीत हासिल की थी। उनकी जीत ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बॉक्सिंग में भारत का लगातार दूसरा गोल्ड मेडल भी थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Commonwealth Games 2026 में भारत का 'गोल्डन' डबल, प्रीति पवार के बाद जैस्मीन लैंबोरिया ने भी जीता स्‍वर्ण

    यह भी पढ़ें- 'मैं डरा हुआ था', नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में गोल्ड से चूकने के बाद दिया हैरान करने वाला बयान