Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Olympics 2024: नीरज चोपड़ा की नजर गोल्‍डन थ्रो पर, पहले ही प्रयास में झंडा गाड़कर फाइनल में मारी एंट्री

    Updated: Tue, 06 Aug 2024 03:44 PM (GMT+05:30)

    पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने शानदार शुरुआत की। उन्‍होंने अपने पहले थ्रो से ही देश को पदक की उम्‍मीद दिला दी। ग्रुप बी का क्वालिफिकेशन राउंड द ...और पढ़ें

    नीरज चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में किया क्‍वालीफाई।
    नीरज चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में किया क्‍वालीफाई।

    HighLights

    1. पहले ही प्रयास में फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा
    2. उन्‍होंने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर थ्रो किया
    3. 8 अगस्‍त को फाइनल खेलेंगे नीरज चोपड़ा

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने शानदार शुरुआत की। उन्‍होंने अपने पहले थ्रो से ही देश को पदक की उम्‍मीद दिला दी। ग्रुप बी का क्वालिफिकेशन राउंड दोपहर 3:20 बजे शुरू हुआ। नीरज ने पहले ही प्रयास में 89.34 थ्रो कर फाइनल में जगह पक्‍की की। फाइनल मैच 8 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 11:55 बजे शुरू होगा।

    टॉप पर रहे नीरज चोपड़ा 

    नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन राउंड की शानदार शुरुआत की। उन्‍होंने पहले ही थ्रो में 89.34 का थ्रो मारकर फाइनल में एंट्री मार ली है। वह अपने ग्रुप में टॉप पर रहे। अब नीरज की नजर लगातार दूसरे गोल्‍ड मेडल पर होगी। इससे पहले उन्‍होंने टोक्‍यो ओलंपिक में गोल्‍ड मेडल जीता था। उस ओलंपिक में भारत ने कुल 7 मेडल जीते थे। तब नीरज गोल्‍ड मेडल जीतने वाले इकलौते भारतीय थे।

    ये भी पढ़ें: Olympics Wrestling: अविश्‍वसनीय! Vinesh Phogat ने टोक्‍यो ओलंपिक्‍स की गोल्‍ड मेडलिस्‍ट को अंतिम पलों में पटका, भारत के मेडल की आस बढ़ी

    अरशद नदीम से मिलेगी कड़ी टक्‍कर  

    नीरज के अलावा अब तक ग्रेनेडियन भाला फेंक प्‍लयेर एंडरसन पीटर्स और पाकिस्‍तान के अरशद नदीम भी पहले ही थ्रो से सीधे फाइनल में पहुंच गए हैं। एंडरसन पीटर्स ने 88.63 और अरशद नदीम ने पहले प्रयास में 86.59 मीटर थ्रो किया। चरखी दादरी में नीरज का परिवार साथ बैठकर मैच देख रहा है। नीरज के क्‍वालीफाई करते ही उनके घर पर जश्‍न का मनाया गया। अभी नीरज चोपड़ा के 2 और प्रयास बाकी हैं।

    ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: भारतीय टेबल टेनिस टीम को मिली हार, चीन ने बुरी तरह रौंदा

    खबरें और भी