यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Paris Olympics 2024: भारतीय टेबल टेनिस टीम को मिली हार, चीन ने बुरी तरह रौंदा
भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम को पहली वरीयता प्राप्त चीन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक 2024 में उनका अभियान समाप्त हो गया ...और पढ़ें

HighLights
- डबल्स मैच में 2-11, 3-11, 7-11 से मिली हार
- शरत कमल 11-9, 7-11, 7-11, 5-11 से हारे
- मानव टक्कर को 9-11, 6-11 और 9-11 से हारे
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम को पहली वरीयता प्राप्त चीन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक 2024 में उनका अभियान समाप्त हो गया। प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन की टीम ने भारत को 3-0 से रौंदा। भारत को पहले डबल्स में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद शरत कमल और मानव टक्कर अपना सिंगल मैच भी हार गए।
डबल्स मैच में मिली हार
भारतीय टीम को डबल्स मैच में 2-11, 3-11, 7-11 से हार मिली। इसके बाद शरत कमल को सिंगल्स में 11-9, 7-11, 7-11, 5-11 से हार का मुंह देखना पड़ा। मानव टक्कर सिंगल्स में 9-11, 6-11 और 9-11 से हार गए। डबल्स मुकाबले में शरत कमल और मानव टक्कर को बुरी तरह हार मिली। चीनी जोड़ी ने मैच में एकतरफा जीत दर्ज की। चीन की जोड़ी ने लगातार तीन सेट अपने नाम कर 1-0 की बढ़त बना ली।
अगले 2 सिंगल्स में मिली हार
टीम गेम का दूसरा मैच सिंगल्स हुआ। इसमें शरत कमल का सामना चीन के ज़ेंडॉन्ग फैन से हुआ। फैन ने यह मुकाबला 3-1 से अपने नाम किया। पहला सेट शरत कमल ने पहला सेट 11-9 अपने नाम किया। इसके बाद चीनी खिलाड़ी ने उन्हों वापसी का कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने अगले तीन सेट 11-7, 11-7, 11-5 से जीतकर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। तीसरे मैच में भी भारतीय टीम को हार मिली। इस सिंगल्स मैच में मानव टक्कर को चुकिन वांग से 9-11, 6-11, 9-11 से हार मिली।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: नीरज चोपड़ा की नजर गोल्डन थ्रो पर, पहले ही प्रयास में झंडा गाड़कर फाइनल में मारी एंट्री