यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Neeraj Chopra कैसे खुद को रखते है फिट? ‘गोल्डन ब्वॉय’ का डाइट प्लान जानकर हो जाएंगे हैरान
टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज एक राष्ट्रीय आइकन बन गए हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 में आज वह एक्शन में नजर आने वाले है। हरियाणा के ...और पढ़ें

HighLights
- Neeraj Chopra आज खेलेंगे जैवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन राउंड
- Neeraj Chopra से भारत को पदक की उम्मीद
- Neeraj Chopra ने टोक्यो ओलंपिक में जीता था गोल्ड मेडल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Neeraj Chopra Diet Plan। पेरिस ओलंपिक 2024 के 11वें दिन भारतीय एथलीट स्टार नीरज चोपड़ा एक्शन में नजर आने वाले हैं। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा से पेरिस ओलंपिक में भी स्वर्ण पदक जीतने की भारत को उम्मीद है।
अब तक भारत पेरिस ओलंपिक 2024 में केवल तीन ही मेडल जीत पाया है। ऐसे में भारत को नीरज चोपड़ा से पदक की काफी आस है। नीरज चोपड़ा के मैच से पहले आइए आपको बताते हैं कैसे ‘गोल्डन ब्वॉय’ नीरज अपने आप को फिट रखते हैं?
Neeraj Chopra Diet Plan: 'गोल्डन ब्वॉय' का डाइट प्लान देखकर हैरान हो जाएंगे आप!
टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज एक राष्ट्रीय आइकन बन गए हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 के 11वें दिन वह अपने अभियान का आगाज करेंगे। टोक्यो ओलंपिक में मिली सफलता को दोहराते हुए उन्हें देखना फैंस चाहते हैं।
हरियाणा के एक छोटे से गांव से आने वाले नीरज अब विश्व में प्रसिद्ध हैं। अटूट समर्पण और कड़ी मेहनत के माध्यम से वह दुनिया के शीर्ष एथलीटों में से एक बन गए। तोक्यो ओलंपिक में उनका स्वर्ण पदक जीतना पूरे देश के लिए बहुत गर्व का पल था।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: इतिहास रचने उतरेंगे नीरज चोपड़ा, किशोर जेना पर भी रहेंगी नजरें
बता दें कि नीरज चोपड़ा अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते हैं। अपनी फिटनेस की वजह से ही उनका भाला हवा को चीरता हुआ दूर तक जाता है। नीरज चोपड़ा अपने आइडियल बॉडी फैट को 10-15 प्रतिशत के बीच मेंटन रखने की कोशिश करते हैं। नीरज चोपड़ा की डाइट बेहद सिंपल हैं।
Neeraj Chopra Breakfast Plan: नाश्ते में क्या खाना पसंद करते हैं 'गोल्डन ब्वॉय'
- नाश्ते की शुरुआत में नीरज चोपड़ा जूस या नारियल पानी पीते हैं
- नाश्ते में नीरज चोपड़ा तीन-चार अंडे (सफेद हिस्सा) खाते हैं
- ब्रेड के दो पीस खाते हैं
- एक कटोरी दलिया और फल लेते हैं
- ब्रेड और ऑमलेट उनका पसंदीदा नाश्ता है, जिसे वह हफ्ते में किसी भी दिन खा सकते है
Neeraj Chopra Cheat Meals: नीरज चोपड़ा चीट डे पर क्या खाना पसंद करते हैं?
- नीरज चोपड़ा को मिठाइयां काफी पसंद है, जिसमें गुलाब जामुन और आईस्क्रीन खाना उनका फेवरेट है
- नीरज चोपड़ा चीट डे पर रोटी के साथ चीनी खाना पसंद करते हैं
यह भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: अब जल्द एक्शन में नजर आएंगे नीरज चोपड़ा; जानें कब, कहां और कैसे फ्री में देखें मैच
Neeraj Chopra Lunch Meal Plan: लंच में क्या-क्या खाते हैं नीरज?
- लंच में नीरज को दही और चावल के साथ-साथ दाल खाते हैं
- ग्रिल्ड चिकन और सलाद भी लंच में लेते हैं
- ट्रेनिंग सेशन या जिम के बीच वह ड्राई फ्रूट्स खासकर बादाम खाते हैं
- फ्रेश जूस भी लेते हैं
Neeraj Chopra Dinner Diet Plan: डिनर में क्या खाते हैं नीरज?
- नीरज डिनर में ज्यादातर सूप पीते हैं
- उबली सब्जियां और फल शामिल डिनर में खाते हैं