Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Olympics 2024: क्‍या भारत को पहला मेडल दिला पाएंगी Manu Bhaker? जानें कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं उनका मैच

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 12:51 PM (IST)

    पेरिस ओलंपिक-2024 के पहले दिन भारत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा था। मनु भाकेर ने हालांकि पदक की उम्मीद जगाई है और वह आज अपने नाम पहला ओलंपिक पदक कर देश क ...और पढ़ें

    मनु भाकेर से पेरिस ओलंपिक में पदक की आस
    मनु भाकेर से पेरिस ओलंपिक में पदक की आस

    HighLights

    1. मनु भाकेर ने महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में बनाई जगह
    2. मनु भाकेर दिला सकती हैं भारत को पेरिस ओलंपिक-2024 का पहला पदक
    3. फाइनल में पहुंचने वाली अकेली भारतीय हैं मनु भाकर

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला दिन कुछ खास नहीं रहा। भारत को शनिवार को सबसे बड़ी खुशखबरी निशानेबाज मनु भाकेर ने दी। मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ मनु ने भारत की इन खेलों में पहले पदक की उम्मीद जगाई है। मनु रविवार को मेडल की दावेदारी पेश करेंगी।

    मनु के अलावा बाकी निशानेबाजों ने निराश किया था। मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की रमिता जिंदल- अर्जुन बबीता और इलावेनिल वालारिवान-संदीप सिंह की जोड़ी क्वालिफिकेशन में बाहर हो गई थी। 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में रमिता, इलावेनिल ने निराश किया था, लेकिन मुन छा गईं थीं।

    यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: ओलंपिक खेलों के नियमों को रोचक अंदाज में समझ पाएंगे, टीवी कवरेज का अनुभव भी होगा मजेदार; पढ़ें पूरी डिटेल्‍स

    मनु भाकेर के मेडल इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग

    कब होगा मनु भाकेर का 10 मीटर एयर पिस्टल का फाइनल?

    मनु भाकेर 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में रविवार 28 जुलाई को चुनौती पेश करेंगी।

    कितने बजे होगा मनु भाकेर का फाइनल?

    मनु भाकेर का फाइनल मैच दोपहर 3:30 बजे होगा।

    कहां देख सकते हैं मनु भाकेर का इवेंट

    मनु भाकेर का फाइनल मैच स्पोर्ट्स 18 के चैनलों पर देखा जा सकता है।

    कहां देख सकते हैं मनु भाकेर के इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग

    मनु भाकेर के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: रोहन बोपन्ना ने उम्र के कारण हासिल किया अलग मुकाम, पेरिस गई टीम इंडिया में उनके जैसा कोई नहीं