Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Olympics 2024 में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट्स हुए मालामाल, मनु भाकर से लेकर नीरज चोपड़ा तक, किसे कितनी मिली रकम?

    Updated: Tue, 13 Aug 2024 05:36 PM (GMT+05:30)

    भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कुल छह पदकों के साथ अपना अभियान खत्म किया जो उनके टोक्यो 2020 अभियान से एक पदक कम रहा। टोक्यो में भारत ने सात पदक जीते थ ...और पढ़ें

    Paris Olympics 2024 में भारतीय एथलीट्स को मेडल जीतने के बाद कितनी रकम मिली?
    Paris Olympics 2024 में भारतीय एथलीट्स को मेडल जीतने के बाद कितनी रकम मिली?

    HighLights

    1. पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने जीते 6 मेडल
    2. पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने भारत को दिलाया एकमात्र सिल्वर मेडल
    3. पेरिस ओलंपिक 2024 में मेडल जीतने के बाद मालामाल हुए भारतीय एथलीट्स

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में किया गया। इस बार पेरिस ओलंपिक में भारत ने कुल 6 मेडल जीते, जिसमें से एक सिल्वर मेडल और पांच कांस्य पदक शामिल रहा।

    मनु भाकर ने भारत को सबसे पहला पदक दिलाया। मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता, जबकि मिक्स्ड टीम इवेंट में उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर अपना दूसरा कांस्य पदक जीता।

    भारत के लिए नीरज चोपड़ा ने एकमात्र सिल्वर मेडल जीता। वहीं, स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग में, तो रेसलिंग में अमन सहरावत ने कांस्य पदक अपने नाम किया। ऐसे में भारत के इन एथलीट्स को मेडल जीतने के बाद कितनी इनाम राशि मिली, आइए जानते हैं।

    Paris Olympics 2024 में भारतीय एथलीट्स को मेडल जीतने के बाद कितनी रकम मिली?

    1. मनु भाकर (Manu Bhaker)

    22 साल की मनु भाकर ने ओलंपिक 2024 में दो मेडल अपने नाम किए। उन्हें खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार की तरफ से 30 लाख रुपये की इनाम राशि मिली। क्लोजिंग सेरेमनी में मनु भाकर भारत की राष्ट्रधावक रहीं।

    2. भारतीय मेंस हॉकी टीम

    भारतीय मेंस हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता और हॉकी टीम के हर एक सदस्य को 15 लाख रुपये मिले, जिसका एलान हॉकी इंडिया ने किया। साथ ही 7,5 लाख रुपये सपोर्ट स्टॉफ के हर एक मेंबर को मिला।

    खबरें और भी

    ओडिशा के सीएम मोहन माझी ने डिफेंडर अमित रोहिदास को 4 करोड़ रुपये और 15 लाख रुपये हर प्लेयर को और सपोर्ट स्टाफ को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मनन ने हर सदस्य को 1 करोड़ रुपये देने का एलान किया।

    यह भी पढ़ें: मनु भाकर और नीरज चोपड़ा कर रहे हैं शादी? शूटर के पिता ने बता दिया पूरा सच

    3. सरबजोत सिंह (Sarabjot Singh)

    भारतीय शूटर सरबजोत सिंह ने मिक्स्ड टीम इवेंट में मनु भाकर के साथ मिलकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

    खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार ने 22.5 लाख रुपये का चेक देने का एलान किया।

    4. नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra)

    टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जीता। उन्हें सिल्वर जीतने के बाद कितनी इनाम राशि दी जाएगी, इसका एलान नहीं हुआ।

    5. स्वप्निल कुसाले (Swapnil Kusale)

    स्वप्निल कुसाले जिन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन के फाइनल में कांस्य पदक जीता, उन्हें महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने 1 करोड़ रुपये देने का एलान किया।

    6. अमन सहरावत (Aman Sehrawat)

    अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीता। उन्हें मेडल जीतने के बाद कितनी इनाम राशि मिलेगी इसका अभी तक आधिकारियक रूप से एलान नहीं हुआ।