Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम का सामना इंग्‍लैंड से, लक्ष्‍य सेन की नजर फाइनल पर; 9वें दिन का पूरा शेड्यूल एक नजर में

    Updated: Sun, 04 Aug 2024 06:00 AM (IST)

    Paris Olympics 2024 Lakshya Sen पेरिस ओलंपिक 2024 अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। पेरिस ओलंपिक में अब तक 8 दिन का खेल समाप्‍त हो चुका है। आज 9व ...और पढ़ें

    पेरिस ओलंपिक में भारत ने अब तक जीते 3 मेडल।
    पेरिस ओलंपिक में भारत ने अब तक जीते 3 मेडल।

    HighLights

    1. लक्ष्य सेन का विक्टर एक्सेलसेन से होगा सामना
    2. लवलीना बोर्गोहेन की टक्‍कर ली कियान से होगी
    3. गोल्‍फ में शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर एक्‍शन में

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। ओलंपिक में अब तक 8 दिन का खेल समाप्‍त हो चुका है। आज 9वें दिन भारतीय हॉकी टीम का सामना क्‍वार्टर फाइनल में इंग्‍लैंड से होग। हरमनप्रीत सिंह की कप्‍तानी वाली टीम की कोशिश जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होगी। इसके अलावा बैडमिंटन के मेंस सिंगल सेमीफाइनल में लक्ष्‍य सेन का सामना डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से होगा।

    4 अगस्त, रविवार का पूरा शेड्यूल

    गोल्फ

    मेंस गोल्फ चौथा राउंड (शुभंकर शर्मा, गगनजीत भुल्लर)- दोपहर 12:30 बजे

    शूटिंग

    मेंस 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल क्वालिफिकेशन चरण 1 (अनीश भनवाला, विजयवीर सिद्धू)- दोपहर 12:30 बजे

    महिला स्कीट क्वालिफिकेशन दूसरा दिन (रायज़ा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान)- दोपहर 1:00 बजे

    हॉकी

    मेंस क्वार्टर फाइनल - दोपहर 1:30 बजे से

    एथलेटिक्‍स

    विमंस 3000 मीटर स्टीपलचेज पहला राउंड (पारुल चौधरी)- दोपहर 1:35 बजे

    मेंस लंबी कूद क्वालिफिकेशन (जेसविन एल्ड्रिन)- दोपहर 2:30 बजे

    मुक्केबाजी

    विमंस 75 किग्रा क्वार्टर फाइनल (लवलीना बोर्गोहेन बनाम ली कियान (चीन))- दोपहर 3:02 बजे

    ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: मनु भाकर के आगे फीकी हैं बॉलीवुड एक्‍ट्रेस, बला की खूबसूरत हैं भारतीय निशानेबाज

    बैडमिंटन

    मेंस एकल सेमीफाइनल (लक्ष्य सेन बनाम विक्टर एक्सेलसेन (डेनमार्क)) - दोपहर 3:30 बजे

    नाव चलाना (सैलिंग)

    मेंस डोंगी (विष्णु सरवनन)- दोपहर 3:30 बजे से

    विमंस डोंगी (नेत्रा कुमानन)- शाम 6:05 बजे से

    ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: क्वार्टर फाइनल में हारीं दीपिका कुमारी, कोरिया की नाम सु-ह्योन से करीबी मुकाबले में मिली शिकस्‍त