Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जो काम सुशील कुमार और पीवी सिंधु दो ओलंपिक मेडल जीतकर नहीं कर पाए वो काम Manu Bhaker ने कर दिया, रच दिया इतिहास

    Updated: Tue, 30 Jul 2024 02:48 PM (GMT+05:30)

    मनु भाकर ने पेरिस में दो मेडल अपने नाम किए हैं। उन्होंने दो ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया है। मनु ने अपना पहला ओलंपिक मेडल महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल ...और पढ़ें

    मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में नाम किए दो मेडल
    मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में नाम किए दो मेडल

    HighLights

    1. पेरिस ओलंपिक-2024 में मनु भाकर ने जीता दूसरा मेडल
    2. दो ओलंपिक जीतने वाली भारत की तीसरी खिलाड़ी बनी मनु भाकर
    3. पीवी सिंधु और सुशील कुमार ने जीते हैं भारत के लिए दो ओलंपिक मेडल

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मनु भाकर ने टोक्यो ओलंपिक -2020 की असफलता को पूरी तरह से पीछे छोड़ते हुए पेरिस ओलंपिक-2024 में नया इतिहास रचा है। उन्होंने इन खेलों में दो मेडल अपने नाम किए हैं। इसी के साथ वह भारत के लिए दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली तीसरी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले सुशील कुमार और पीवी सिंधु ने दो ओलंपिक मेडल जीते हैं लेकिन मनु ने फिर भी वो काम कर दिया जो ये इन दोनों दिग्गज नहीं कर पाए।

    टोक्यो में मनु से मेडल की उम्मीद थी लेकिन वह एक भी इवेंट में पोडियम फिनिश नहीं कर सकी थीं। मनु बेहद निराश थीं, लेकिन इस निराशा को उन्होंने अपनी मेहनत से पीछे छोड़ा और पेरिस में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

    यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: 'बेस्‍ट फीलिंग', सरबजोत सिंह ने ओलंपिक मेडल जीतने के बाद दिया पहला रिएक्‍शन

    ऐसा करने वाली पहली भारतीय

    मनु ने बीते रविवार को महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल सिंगल्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। ये पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला मेडला था। वहीं ओलंपिक में मनु का पहला मेडल भी था। एक दिन बाद यानी मंगलवार को मनु ने इस कैटेगरी के मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर देश की झोली में एक और ब्रॉन्ज मेडल डाला। इसी के साथ मनु ने अपना दूसरा ओलंपिक मेडल जीता और वह एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनीं।

    सुशील और सिंधु ने जो दो मेडल जीते थे वो अलग-अलग ओलंपिक में जीते थे। सुशील ने बीजिंग ओलंपिक-2008 में ब्रॉन्ज और लंदन ओलंपिक-2012 में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं सिंधु ने रियो ओलंपिक-2016 में सिल्वर और टोक्यो ओलंपिक-2020 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। मनु ने पेरिस ओलंपिक-2024 में ही दो मेडल जीते और दोनों ब्रॉन्ज हैं।

    खबरें और भी

    तीसरा मेडल जीतने का मौका

    मनु का पेरिस ओलंपिक में सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। उनका अभी एक और इवेंट भी बचा है। वह 25 मीटर पिस्टल इवेंट में भी हिस्सा लेंगी और यहां भी वह मेडल की दावेदार हैं। इस इवेंट में अगर मनु मेडल अपने नाम कर लेती हैं तो वह तीन ओलंपिक मेडल जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी होंगी।

    यह भी पढ़ें- Olympics 2024: Manu Bhaker ने तिरंगे की बढ़ाई शान, दूसरा मेडल जीतकर की 124 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी