Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मेडल जीतने के बाद दादी को है Manu Bhaker का इंतजार, पोती का जमकर करेंगी स्वागत, देंगी सोनी की चैन

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 05:15 PM (GMT+05:30)

    मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक-2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतते हुए भारत का खाता खोला। इसी के साथ मनु ने पूरे देश को झूमने का मौका दे दिया। वह 12 साल बाद निशानेब ...और पढ़ें

    मनु भाकर के पदक जीतने से काफी खुश हैं उनकी दादी
    मनु भाकर के पदक जीतने से काफी खुश हैं उनकी दादी

    HighLights

    1. पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
    2. मनु के मेडल जीतने से दादी हैं बेहद खुश
    3. मनु ओलंपिक मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की युवा निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत का खाता खोल दिया है। उन्होंने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल में इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। वह ओलंपिक में मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से मनु की दादी बेहद खुश हैं और वह अपनी पोती के घर आने पर उनको उनकी मनपसंद का खाना खिलाने को बेकरार हैं।

    मनु ने रविवार को खेले गए फाइनल में 221.7 का स्कोर करते हुए तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांसा जीता। ये मनु का दूसरा ओलंपिक था। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में वह फेल रही थीं। उनकी बंदूक खराब हो गई थी जिसके कारण वह मेडल रेस से बाहर हो गई थीं।

    यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: मेडल जीतने के बाद Manu Bhaker का पहला रिएक्शन आया सामने, कहा- गीता पढ़ने से मिली मदद

    दादी हैं खुश

    इस मेडल जीतने के बाद मनु की पूरे भारत में खूब चर्चा है। उनकी दादी ने कहा है कि वह मनु का स्वागत करने को तैयार हैं। मनु की दादी ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "मैं क्या कहूं, उसको खूब आर्शीवाद है। बेटी ने बहुत बड़ा काम किया है। बेटी का जमकर स्वागत करेंगे। उसे सोने के जेवरात और चैन दूंगी। जब वो आएगी तब बनाऊंगी अच्छा खाना। ये मेडल अच्छा है।"

    12 साल का सूखा खत्म

    मनु ने निशानेबाजी में 12 साल के ओलंपिक पदक के सूखे को खत्म किया है। मनु से पहले लंदन ओलंपिक-2012 में गगन नारंग और विजय कुमार ने पदक जीता था। इसके बाद रियो ओलंपिक-2016 और टोक्यो ओलंपिक-2020 में भारत को निशानेबाजी में कोई पदक नहीं मिला था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Olympics 2024 Shooting: Manu Bhaker ने रचा इतिहास, शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज; ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी