Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manu Bhaker के दूसरा मेडल जीतने पर पिता के आंखों से छलके खुशी के आंसू, मां ने दिग्गज को दिया कामयाबी का पूरा क्रेडिट

    Updated: Tue, 30 Jul 2024 02:59 PM (IST)

    Manu Bhaker Mother Father Reaction मनु भाकर ने 30 जुलाई को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ ब्रॉन्ज मेडल मैच में जीत हासिल की। ...और पढ़ें

    Manu Bhaker के दूसरे मेडल जीतने के बाद सामने आया मां-पिता का रिएक्शन
    Manu Bhaker के दूसरे मेडल जीतने के बाद सामने आया मां-पिता का रिएक्शन

    HighLights

    1. Manu Bhaker ने भारत को दिलाया Paris Olympics में पहला Medal
    2. Manu Bhaker के दूसरा ब्रॉन्ज जीतने के बाद मां-पिता का रिएक्शन आया सामने
    3. जसपाल सर को पूरा क्रेडिट जाता है- मनु की मां

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 22 साल की मनु भाकर (Manu Bhaker) ने ओलंपिक में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। मनु पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं हैं, जिसने एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने का कारनामा किया। मनु भाकर ने सबरजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल कांस्य पदक मैच में जीत हासिल की।

    मनु ने एक बार फिर से पूरे भारत को गौरवान्वित कर दिया है। हर कोई मनु की तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर लोग मनु की तस्वीर लगाकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं, न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए मनु भाकर की मां और पिता का रिएक्शन भी सामने आया हैं।

    मनु भाकर (Manu Bhaker Father & Mother Reaction) के दूसरे ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद उनके पिता रामकिशन भाकर के आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। वहीं, उनकी मां सुमेधा ने बेटी की सफलता के पीछे एक दिग्गज को क्रेडिट दिया।

    Manu Bhaker के दूसरे मेडल जीतने के बाद सामने आया मां-पिता का रिएक्शन

    दरअसल, पेरिस ओलंपिक 2024 में दूसरा मेडल जीतने के बाद मनु भाकर की मां, सुमेधा भाकर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में खुशी जताते हुए कहा,

    खबरें और भी

    "जसपाल सर का साथ नहीं होता तो हम यहां तक नहीं पहुंच पाते। उनका समर्थन मिलने के बाद मनु ने शानदार प्रदर्शन किया।"

    यह भी पढ़ें: Olympics 2024: Manu Bhaker ने तिरंगे की बढ़ाई शान, दूसरा मेडल जीतकर की 124 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी


    सुमेधा भाकर ने बताया कि वह अपनी बेटी के लिए एयरपोर्ट पर आलू पराठे लेकर जाएंगी। जब उनसे पूछा गया कि बेटी से मिलकर क्या कहेंगी, तो उन्होंने कहा कि बस यही कहूंगी कि तुमने वो कर दिखाया, जो मैं चाहती थी।

    वहीं, मनु भाकर के पिता, रामकिशन भाकर ने भी खुशी जताई और कहा,

    "यह पूरे देश के लिए खुशखबरी है। मैं सभी का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मनु का समर्थन किया। मैच के बाद मनु ने कहा कि एक गलती हो गई थी, लेकिन वह आगे अच्छा करेगी। मैं नेवी में हूं, इसलिए समुंदर में जाना पड़ता है। मेरी पत्नी ने बहुत मेहनत की है, और मनु की कामयाबी का पूरा श्रेय उन्हें जाता है।