Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Neeraj Chopra क्‍या चोट की वजह से गोल्‍ड मेडल जीतने से चूक गए? जेवलिन थ्रोअर के पिता ने किया दावा

    Updated: Fri, 09 Aug 2024 10:05 AM (GMT+05:30)

    Neeraj Chopra Father Reaction भारतीय जेवलिन थ्रोअर स्टार नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 89.45 मीटर दूर भाला ...और पढ़ें

    Neeraj Chopra की इंजरी उन पर रही हावी, जेवलिन थ्रोअर के पिता का बयान
    Neeraj Chopra की इंजरी उन पर रही हावी, जेवलिन थ्रोअर के पिता का बयान

    HighLights

    1. नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जीता
    2. नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर दूर भाला फेंका
    3. नीरज के सिल्वर जीतने के बाद उनके पिता का रिएक्शन सामने आया है

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Neeraj Chopra Father Reaction: भारतीय जेवलिन थ्रोअर स्टार नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 89.45 मीटर दूर भाला फेंका, जो कि उनका एकमात्र वैध थ्रो रहा, इससे पहले पांच प्रयास करते हुए फाउल थ्रो उन्होंने फेंके।

    इस थ्रो के साथ ही उनके नाम रजत पदक रहा। सिल्वर मेडल जीतकर लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले नीरज पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बने, लेकिन पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक में नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने दूसरे थ्रो में ही 92.97 मीटर का लगाया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

    नीरज के सिल्वर मेडल जीतने के बाद उन्हें हर कोई बधाई दे रहा है, लेकिन देश को उनसे गोल्ड की आस थी, जिसे हासिल करने में वह असफल रहे। फिर भी उनके इस प्रयास को देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इस बीच नीरज चोपड़ा के पिता ने भी नीरज के सिल्वर मेडल को लेकर बयान दिया।

    Neeraj Chopra की इंजरी उन पर रही हावी, जेवलिन थ्रोअर के पिता का बयान

    दरअसल, नीरज चोपड़ा के पिता सतीश कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि हम प्रेशर नहीं कह सकते हैं। सभी का अपना दिन होता है वो दिन अरशद का था। 12 देश इस मेडल के लिए फाइट कर रहे थे, जिसमें से पाकिस्तान के अरशद का दिन बढ़ाया था, जिन्होंने ये मैच जीता। लगातार हम दूसरे देशों को टक्कर दे रहे है, जो काफी अच्छी बात है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: ‘वो भी हमारा बेटा है’ Neeraj Chopra की मां ने दिखाया बड़ा दिल, Arshad Nadeem की तारीफ कर बढ़ाई दोनों मुल्कों की करीबी

    नीरज चोपड़ा के पिता ने कहा कि दूसरे ओलंपिक में भी हम जेवलिन थ्रो में मेडल जीत पाए, काफी अच्छा रहा। सभी एथलीट वहां पूरी तैयारी के साथ गए थे और मुझे लगता है प्रेशर का उनकी इंजरी ही उन पर भारी रही है।

    यह भी पढ़ें: Olympics 2024: Neeraj Chopra का सिल्वर मेडल जीतने के बाद सामने आया पहला रिएक्शन, कहा-अरशद का दिन था