Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hockey olympics 2024: 'ये मेडल खास है', हॉकी में ब्रॉन्ज जीतने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी भारतीय टीम को बधाई

    Updated: Thu, 08 Aug 2024 08:08 PM (IST)

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक-2024 में स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। ये भारतीय हॉकी टीम का ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरा मेडल ...और पढ़ें

    पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई
    पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

    HighLights

    1. पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
    2. पीएम नरेंद्र मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
    3. पेरिस ओलंपिक में भारत को मिला चौथा मेडल

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को स्पेन को मात देकर पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। टीम की इस जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। मोदी ने कहा है कि टीम इंडिया की इस जीत का जश्न आने वाली पीढ़ियों तक मनाया जाएगा। भारत ने स्पेन को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से मात देकर मेडल अपने नाम किया।

    भारतीय हॉकी टीम का ये ओलंपिक खेलों में चौथा ब्रॉन्ज मेडल मैच है। इससे पहले भारत ने 1968, 1972 और 2020 में ब्रॉन्ज मेडल अपने जीता था। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में जो मेडल जीता था वो हॉकी में भारत का 41 साल बाद ओलंपिक मेडल था।

    यह भी पढ़ें- Hockey Olympics: स्पेन को 2-1 से हरा भारत ने जीता ब्रॉन्ज, श्रीजेश की विजयी विदाई

    मोदी ने दी बधाई

    भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "इस मुकाम का जश्न आने वाली पीढ़ियां तक मनाएंगी। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में अपनी चमक बिखेरी है और ब्रॉन्ज मेडल लेकर आए हैं। ये बहुत खास है क्योंकि ये ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का लगातार दूसरा मेडल है। उनकी सफलता स्किल, टीम भावना की जीत है। हर भारतीय का हॉकी से खास लगाव है और ये सफलता इस खेल को युवाओं में और मशहूर करेगी।"

    श्रीजेश की विजयी विदाई

    भारत ने इसी के साथ अपने दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश को विजयी विदाई है। श्रीजेश ने इन खेलों से पहले ही कह दिया था कि पेरिस ओलंपिक के बाद वह इस खेल को अलविदा कह देंगे। श्रीजेश ने इन खेलों में दमदार खेल दिखाया और कई शानदार बचाव किए। उन्होंने कई बार ऐसे मौकों पर गोल बचाए जहां काफी दबाव था।

    खबरें और भी

    फोन पर भी की बात

    टीम को मेडल जीतने के बाद मोदी ने पूरी टीम से फोन पर बात की और उन्हें बधाई दी। 

    यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: फ्रांस की महिला एथलीट ने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड को शादी के लिए किया प्रपोज, इंटरनेट पर धूम मचा रहा Video