यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Paris Olympics 2024: सात्विक-चिराग ने रचा इतिहास, क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय मेंस जोड़ी बनी
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने मंगलवार को ला चैपल एरेना में इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो पर 21- ...और पढ़ें

HighLights
- भारत और इंडोनेशिया की जोड़ी के बीच 40 मिनट तक चला मुकाबला
- सात्विक-चिराग की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
- भारतीय जोड़ी ने 21-13, 21-13 से जीता मुकाबला
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने मंगलवार को ला चैपल एरेना में इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो पर 21-13, 21-13 से जीत दर्ज की। यह मुकाबला 40 मिनट तक चला।
पेरिस ओलंपिक 2024 बैडमिंटन स्पर्धा के ग्रुप सी में दोनों की यह लगातार दूसरी जीत है। इसके साथ ही यह जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ओलंपिक के इतिहास में बैडमिंटन में क्वार्टरफाइनल तक पहुंचने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बन गई है।
चिराग ने जताई खुशी
जीत के बाद चिराग शेट्टी ने कहा, हम बहुत खुश हैं और हमने बहुत अच्छा खेला। इंडोनेशियन्स के खिलाफ खेलना हमेशा से ही मुश्किल रहा है। क्वॉटर फाइनल में जगह बनाने पर खुद को लकी मानते हैं? इस सवाल के जवाब में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने कहा कि हमें नहीं पता हम किसके खिलाफ खेल रहे हैं, लेकिन सामने जो भी हो, हम पहले खुद को तैयार करते हैं और फिर सामने वाले के हिसाब से खुद को तैयार करते हैं।
ये भी पढ़ें: जो काम सुशील कुमार और पीवी सिंधु दो ओलंपिक मेडल जीतकर नहीं कर पाए वो काम Manu Bhaker ने कर दिया, रच दिया इतिहास
मनु भाकर को लेकर क्या बोले
मुन भाकर की जीत पर चिराग ने कहा कि किसी भी भारतीय को मेडल जीतते देखना एक गर्व का पल होता है। खासकर मनु भाकर जिन्होंने दो मेडल जीते वह काफी शानदार था। हमें उम्मीद है हम भी आने वाले इवेंट्स में भारत के लिए और मेडल जीत सकें।
खबरें और भी
Exclusive 🏸
Keeping the slate clean! Satwik 🤝Chirag
They will enter the historic Olympic quarterfinal as the table toppers of Group C #PARIS2024 #Olympics pic.twitter.com/l5DxcP6OvY
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) July 30, 2024
आसान नहीं थी जीत
सात्विक-चिराग को इस जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। शुरूआती गेम के पहले हाफ में 11-8 से आगे रहने के बाद भारतीय जोड़ी ने और आक्रामक खेल दिखाया। पहले गेम का अंतिम पॉइंट सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के जबरदस्त स्मैश से आया। दूसरे गेम में भी ऐसी ही कहानी सामने आई।
ब्रेक तक सात्विक-चिराग 11-8 से आगे थे। खेल के दूसरे हाफ में भारतीय जोड़ी ने एक बार फिर शुरुआती बढ़त (14-8) बना ली। इंडोनेशियाई जोड़ी ने दूसरे हाफ में बेहतरीन खेल दिखाया। एक समय भारतीय जोड़ी 14-8 से पीछे थी। इसके बाद दोनों ने शानदार खेल दिखाया और इसे 21-13 पर समाप्त किया।