यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Paris Paralympics 2024: भारत की झोली में आया 26वां मेडल, ऊंची कूद में प्रवीण कुमार ने जीता सोना
पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय एथलीट रोज नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रह हैं। पहले भारत ने डबल डिजिट में मेडल जीते फिर टोक्यो पैरालंपिक के 19 मेडल के ...और पढ़ें

HighLights
- पेरिस पैरालंपिक में भारत के खाते में छठा गोल्ड
- प्रवीण कुमार ने 2.08 मीटर की दूरी तय की
- पैरा गेम्स में यह प्रवीण का लगातार दूसरा मेडल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय एथलीट रोज नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। पहले भारत ने डबल डिजिट में मेडल जीते, फिर टोक्यो पैरालंपिक के 19 मेडल के रिकॉर्ड को तोड़ा। अब भारत ने अपने टोक्यो पैरालंपिक गोल्ड मेडल को भी पीछे छोड़ दिया है।
प्रवीण कुमार ने जीता सोना
टोक्यो पैरालंपिक में भारत के खाते में 5 स्वर्ण पदक आए थे। पेरिस पैरालंपिक में भारत अब तक 6 गोल्ड मेडल जीत चुका है। शुक्रवार को प्रवीण कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद टी64 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह पेरिस पैरालंपिक में भारत का 26वां मेडल है।
पैरा गेम्स में लगातार दूसरा मेडल
प्रवीण कुमार ने 2.08 मीटर की दूरी तय कर देश को छठा गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। यह पैरा गेम्स में उनका लगातार दूसरा मेडल है। टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत ने 5 स्वर्ण, 6 रजत और 8 कांस्य जीते थे। पेरिस पैरालंपिक में भारत अब तक 6 गोल्ड मेडल, 9 सिल्वर मेडल और 11 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है।
Congratulations to Praveen Kumar for scaling new heights and winning a Gold in the Men's High Jump T64 at the #Paralympics2024!
His determination and tenacity have brought glory to our nation.
India is proud of him! #Cheer4Bharat pic.twitter.com/ICR7BvhruJ
— Narendra Modi (@narendramodi) September 6, 2024
पीएम मोदी ने दी बधाई
गोल्ड मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवीण कुमार को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'नई ऊंचाइयों को छूने और पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 में स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रवीण कुमार को बधाई! उनके दृढ़ संकल्प और दृढ़ता ने हमारे देश को गौरवान्वित किया है। भारत को उन पर गर्व है!'
ये भी पढ़ें: Paris Paralympics 2024: कपिल परमार ने रचा इतिहास, पैरा जूडो में भारत को दिलाया पहला मेडल
खबरें और भी
अवनि ने जीता था पहला गोल्ड
अवनि लेखरा ने पेरिस पैरालंपिक में भारत के लिए पहला स्वर्ण जीता था। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 में सोने पर निशाना साधा था।
ये भी पढ़ें: KBC: हॉट सीट पर Manu Bhaker और अमन सहरावत, खोले कई राज; अमिताभ बच्चन का फेमस डायलॉग भी बोला