यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vinesh Phogat अब भी फाइनल में ले सकती हैं हिस्सा? PM मोदी ने IOA अध्यक्ष पीटी उषा से की बात; सभी विकल्पों के बारे में ली जानकारी
Paris Olympics 2024 पेरिस ओलंपिक 2024 के 12वें दिन भारत की खराब शुरुआत हुई। महिला फ्री स्टाइल 50 किलो ग्राम सेमीफाइनल में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने ...और पढ़ें

HighLights
- ओलंपिक के 12वें दिन भारत के लिए आई बुरी खबर
- फाइनल मुकाबले से बाहर हुईं विनेश फोगाट
- आज रात विनेश को खेलना था फाइनल मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 के 12वें दिन भारत की खराब शुरुआत हुई। महिला फ्री स्टाइल 50 किलो ग्राम सेमीफाइनल में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया था। इसके साथ ही भारत का मेडल भी पक्का हो गया था।
विनेश फोगाट को आज रात फाइनल मैच खेलना था। हालांकि, बुधवार सुबह गोल्ड मेडल मैच से पहले वजन के दौरान उसका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया है। ऐसे में वह डिस्क्वालिफाई हो गई हैं।
पीएम मोदी ने की IOA अध्यक्ष से बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) अध्यक्ष पीटी उषा से बात की है। उन्होंने पीटी उषा से इस मुद्दे और विनेश के झटके के बाद भारत के पास मौजूद विकल्पों के बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने पीटी उषा से विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों का पता लगाने के लिए कहा है।
उन्होंने पीटी उषा से यह भी आग्रह किया कि अगर इससे विनेश को मदद मिलती है तो वह अपनी अयोग्यता के संबंध में कड़ा विरोध दर्ज कराएं। इससे पहले पीएम ने ट्वीट कर विनेश का हौसा बढ़ाया था।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: 'विनेश फोगाट आप चैंपियंस की चैंपियन हो', दुख की घड़ी में भारतीय पहलवान को मिला PM मोदी का साथ
पीएम ने ट्वीट कर बढ़ाया था हौसला
इससे पहले पीएम ने एक्स पर लिखा, विनेश, आप चैंपियंस की चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज का झटका दुख देता है। काश शब्द उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाते जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन का प्रतीक हैं।। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके पक्ष में हैं।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024 के फाइनल से डिसक्वालिफाई हुईं Vinesh Phogat, 140 करोड़ भारतीयों का टूटा सपना