विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vinesh Phogat पर आया प्रधानमंंत्री मोदी का बड़ा बयान, ओलंपिक मेडल जीतने का सपना टूटने पर क्या बोले?

Published: Fri, 16 Aug 2024 10:19 AM (IST)

पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने से चूकने पर पीएम मोदी ने विनेश फोगाट की तारीफ की है। पीएम ने कहा ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने निवेश फोगाट की तारीफ की।
पीएम मोदी ने निवेश फोगाट की तारीफ की।

HighLights

  1. पीएम मोदी ने विनेश फोगाट की तारीफ की
  2. मेडल ना जीत पाने पर पीएम मोदी का बड़ा बयान
  3. पीएम ने विनेश को देश की बेटी बताया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलवान विनेश फोगाट को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने विनेश फोगाट को देश की बहादुर बेटी बताया है। पीएम मोदी ने कहा कि विनेश ने पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा। प्रधानमंत्री ने ये बात 15 अगस्त को ओलंपिक्स एथलीट्स से बातचीत के दौरान कही।

गौरतलब हो कि पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल से पहले वजन ज्यादा होने के चलते विनेश को डिसक्वालीफाई होना पड़ था। इसके बाद विनेश ने खेल पंचाट में इसके खिलाफ अपील दर्ज की थी। साथ ही संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिए जाने की मांग की। हालांकि, 14 अगस्त को खेल पंचाट ने विनेश की अपील खारिज कर दी।

'देश की बेटी'

पेरिस ओलंपिक में भारत ने छह मेडल अपने नाम किया। इसमें एक सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। पेरिस से लौटे एथलीट्स से पीएम आवास पर मोदी मुलाकात की। इस दौरान सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उनकी तारीफ की। इस दौरान पीएम ने विनेश फोगाट के लिए कहा, विनेश देश की बहादुर बेटी है। उन्होंने फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा।

यह भी पढ़ें- 'मेडल 15-15 रुपये में खरीद लेना', Vinesh Phogat की अर्जी खारिज होने पर Bajrang Punia समेत फैंस ने जताई नाराजगी

14 अगस्त को आई दुखद खबर

बता दें कि विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने की खबर पर पीएम मोदी ने इंडियन ओलंपिक्स एसोसिएशन (IOA) से इस मामले पर सख्त आपत्ति दर्ज कराने को कहा था। विनेश फोगाट ने मेडल विवाद को लेकर CAS में अपील की थी। मामले पर 9 अगस्त को तीन घंटे तक सुनवाई हुई। कोर्ट ने ओलंपिक खत्म होने पहले फैसला सुनाने की बात कहीं, लेकिन 14 अगस्त को फैसला दिया।

यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat ने आखिरकार शेयर किया सिल्‍वर मेडल नहीं मिलने का गम, बॉलीवुड हीरोइन बोली- 'गोल्‍ड चैंपियन'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।