विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vinesh Phogat ने आखिरकार शेयर किया सिल्‍वर मेडल नहीं मिलने का गम, बॉलीवुड हीरोइन बोली- 'गोल्‍ड चैंपियन'

Published: Thu, 15 Aug 2024 07:40 PM (IST)

भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट के जरिये पेरिस ओलंपिक्‍स में सिल्‍वर मेडल नहीं जीत पाने ...और पढ़ें

विनेश फोगाट ने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट पर यही फोटो शेयर किया
विनेश फोगाट ने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट पर यही फोटो शेयर किया

HighLights

  1. विनेश फोगाट ने सिल्‍वर मेडल नहीं मिलने का दर्द शेयर किया
  2. विनेश फोगाट का इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
  3. बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ह्यूमा कुरैशी ने विनेश के पोस्‍ट पर किया रिएक्‍ट

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की स्‍टार महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) का दर्द पूरा देश समझ रहा है। विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक्‍स 2024 (Paris Olympics 2024) में रेसलिंग (Wrestling) की 50 किग्रा वर्ग की फ्रीस्‍टाइल स्‍पर्धा की फाइनल बाउट से पहले डिस्‍क्‍वालीफाई हो गईं थीं। फाइनल बाउट के दिन विनेश फोगाट का वजन 100 ग्राम ज्‍यादा निकला था।

विनेश फोगाट ने कोर्ट ऑफ आब्रिट्रेशन फॉर स्‍पोर्ट्स में सिल्‍वर मेडल पाने की अपील भी की, लेकिन बुधवार को उनकी अपील खारिज कर दी गई। इस फैसले के बाद विनेश फोगाट सहित भारतीय फैंस को एक बार फिर जोरदार झटका लगा।

विनेश फोगाट गोल्‍ड मेडल की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी, लेकिन वह मेडल लिए बिना ही निराश होकर देश लौट आईं। विनेश डिस्‍क्‍वालीफाई होने से इतना टूट गई थीं कि उन्‍होंने पिछले सप्‍ताह कुश्‍ती से संन्‍यास ले लिया था।

वायरल हुआ विनेश का पोस्‍ट

विनेश फोगाट ने गुरुवार को इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट करके ओलंपिक्‍स 2024 में सिल्‍वर मेडल नहीं मिलने का गम शेयर किया है। विनेश फोगाट ने एक फोटो पोस्‍ट की, जिसमें वह मैट पर अपनी आंखों पर हाथ रखकर आंसू छुपा रही हैं। इसमें बैकग्राउंड में बी प्राक का गाना बज रहा है। गाने के बोल इस बात का संकेत दे रहे हैं कि विनेश को कड़ी मेहनत के बावजूद अपेक्षा के मुताबिक नतीजा अपने पक्ष में नहीं मिला।

View this post on Instagram

A post shared by Vinesh Phogat (@vineshphogat)

ह्यूमा कुरैशी का शाबाशी कमेंट

बता दें कि विनेश फोगाट ने इस पोस्‍ट पर कोई कैप्‍शन नहीं लिखा है। उन्‍होंने इशारों-इशारों में अपनी नाराजगी जताई है। विनेश फोगाट के पोस्‍ट पर बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ह्यूमा कुरैशी ने तुरंत कमेंट किया और लोगों की वाह-वाही लूटी। ह्यूमा कुरैशी ने कमेंट बॉक्‍स में लिखा, ''आप हमारी पवित्र गोल्‍ड चैंपियन हो।'' ह्यूमा कुरैशी के कमेंट को फैंस की जमकर सराहना मिल रही है।

यह भी पढ़ें: विनेश फोगाट को नहीं मिलेगा सिल्वर मेडल, कोर्ट में अपील खारिज, 100 ग्राम ओवरवेट होने से हुई थीं डिसक्वालिफाई

मनिका बत्रा ने बढ़ाया हौसला

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा नें विनेश का हौसला बढ़ाते हुए कमेंट किया, ''आप हम सभी के लिए प्रेरणा हैं दीदी। आप हर तारीफ और सभी चीजों की हकदार हैं। आप भारत का रत्‍न हैं। आपका समर्पण और ताकत का प्रकाश कई लोगों पर पड़ा है। आपने हमें दिखाया है कि जुनून और बेहतर तरीके से कैसे सपनों का पीछा किया जाता है। भारत आपको अपना बताकर गर्व महसूस करता है और हम खुशकिस्‍मत हैं कि आपकी यात्रा देख पाए। चमकते रहिए और प्रेरित करते रहिए।''

पीटी उषा हुईं हैरान

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्‍यक्ष पीटी उषा ने विनेश फोगाट की अपील खारिज होने पर हैरानी जताई थी। विनेश फोगाट के परिवार वालें भी सीएएस के फैसले से निराश हैं, लेकिन उनका मानना है कि अब कुछ नहीं किया जा सकता है। पता हो कि भारत ने पेरिस ओलंपिक्‍स 2024 में एक सिल्‍वर और पांच ब्रॉन्‍ज सहित कुल छह मेडल जीते थे।

यह भी पढ़ें: पेरिस ओलंपिक में 6 मेडल के साथ भारत का अभियान खत्म, पदक तालिका में पाकिस्तान से भी रहा पीछे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।