PR Sreejesh ने कोच पद के लिए दोबारा आवेदन किया, अब कब होगा इसका फैसला?
पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच पद के लिए फिर से आवेदन किया है। उनका पिछला कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो गया थ ...और पढ़ें

PR Sreejesh ने कोच पद के लिए दोबारा आवेदन किया
HighLights
PR Sreejesh ने कोच पद के लिए दोबारा आवेदन किया
डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच के रूप में अपने कार्यकाल के पिछले साल दिसंबर में समाप्त होने के बाद इस पद के लिए दोबारा आवेदन किया है। इस नियुक्ति पर अगले पखवाड़े में फैसला होने की संभावना है।
दो बार के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता श्रीजेश को अगस्त 2024 में जूनियर पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनके मार्गदर्शन में भारत ने बीते दिसंबर में चेन्नई में आयोजित एफआइएच पुरुष हॉकी जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीता था।
PR Sreejesh ने कोच पद के लिए दोबारा आवेदन
श्रीजेश ने कहा,
विश्व कप के बाद 21 दिसंबर को मेरा अनुबंध खत्म हो गया था और उसके बाद मैं केरल स्थित अपने गृहनगर में हूं। विज्ञापन आने पर मैंने दोबारा आवेदन किया। अब देखते हैं क्या होता है।
PR Sreejesh