Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आर प्रगनानंद ने रचा इतिहास, नॉर्वे चेस टूर्नामेंट जीतने वाले बने पहले भारतीय

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 11:16 AM (IST)

    भारतीय ग्रैंड मास्टर आर प्रगनानंद ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वह यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. आर प्रगनानंद ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया

    2. यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा

    3. फाइनल में विसेंट कीमर को हराया, कार्लसन को भी मात दी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ग्रैंड मास्टर आर प्रगनानंद ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। वह इस टूर्नामेंट को जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। फाइनल राउंड में आर प्रगनानंद ने जर्मनी के विसेंट कीमर के मात दी और इस टूर्नामेंट का विजयी अंत किया।

    आर प्रगनानंद ने टूर्नामेंट के आखिरी दिन की शुरुआत 15 अंकों और तीसरे स्थान के साथ की थी। उन्होंने आखिरी मुकाबला जीता और तीन अंक अपने नाम करते हुए 18 अंकों के साथ टूर्नामेंट का समापन किया साथ ही अपनी झोली में एक प्रतिष्ठित ट्रॉफी डाली।

    विश्वनाथन भी नहीं कर पाए ये काम

    इस जीत के साथ ही आर प्रगनानंद ने वो कर दिखाया जो विश्वनाथन आनंद और मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश नहीं कर पाए। ये दोनों 2013 में हुए इस टूर्नामेंट का खिताब अभी तक नहीं जीत पाए। आर प्रगनानंद दूसरी बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने धीमी शुरुआत की, लेकिन फिर लगातार चार जीत हासिल करते हुए खिताब अपने नाम किया।

    कार्लसन को दी मात

    इस दौरान उन्होंने सात बार नॉर्वे चेस टूर्नामेंट जीत चुके मैग्नस कार्लसन को मात दी। गुकेश जहां काफी करीबी मुकाबले में जीत हासिल करने से चूक गए थे, वहीं आर प्रगनानंद ने भारतीय उम्मीदों को जिंदा रखा और खिताब भी दिलाया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नॉर्वे शतरंज में टीम इंडिया का निराशाजनक प्रदर्शन, भारत के चारों खिलाड़ियों को मिली हार

    यह भी पढ़ें- गुकेश ने प्रगनानंद को हराकर कायम रखी उम्मीद