Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Reetika Hooda: कौन हैं रीतिका हुड्डा? पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती में भारत की एक और पदक की आखिरी उम्मीद

    Updated: Sat, 10 Aug 2024 08:32 AM (GMT+05:30)

    भारतीय पहलवान रीतिका हुड्डा पेरिस ओलंपिक 2024 में एक और पदक लाने की भारत की आखिरी उम्मीद हैं। हुड्डा शनिवार को अपना राउंड शुरू करेंगी। भारतीय दल की छठ ...और पढ़ें

    रीतिका हु़ड्डा से भारत को आखिरी पदक की उम्मीद। फोटो- IOC
    रीतिका हु़ड्डा से भारत को आखिरी पदक की उम्मीद। फोटो- IOC

    HighLights

    1. रीतिका हुड्डा का आज दोपहर मैच
    2. भारत को मेडल की आखिरी उम्मीद
    3. कुश्ती में अभी तक मिला है एक मेडल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पहलवान रीतिका हुड्डा शनिवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती स्पर्धा में भारत की तरफ से आखिरी चुनौती पेश करेंगी। रीतिका एक और पदक जीतने की भारत की आखिरी उम्मीद हैं। भारतीय दल की छठी और अंतिम पहलवान रीतिका अपने पहले राउंड में हंगरी की बर्नडेट नेगी से मुकाबला करेंगी। नेगी यूरोपीय चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

    रीतिका हुड्डा का मुकाबला शनिवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे होगा। रीतिका महिलाओं की 76 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में अपने राउंड ऑफ 16 अभियान की शुरुआत करेंगी। अगर वह इस चुनौती को पार करने में सफल रहीं तो इसी दिन क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगी। सेमीफाइनल जीतने पर वह देश के लिए पदक कर सकती हैं।

    ऐसा रहा है कुश्ती करियर

    बता दें कि रीतिका हुड्डा हरियाणा की रहने वाली हैं। रीतिका ने मिस्र में 2023 इब्राहिम मुस्तफा कुश्ती रैंकिंग सीरीज में महिलाओं की 72 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्होंने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में कांस्य पदक भी जीता है। इसके अलावा हुड्डा ने बुडापेस्ट कुश्ती रैंकिंग सीरीज 2024 में सिल्वर मेडल जीता था। पेरिस ओलंपिक के 15वें दिन महिला पहलवान रीतिका हुड्डा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

    यह भी पढ़ें- Olympics 2024, Wrestling: अमन सेहरवात ने भारत की झोली में डाला ब्रॉन्ज, क्रूज को 13-5 से दी पटखनी

    भारत ने जीते हैं अभी तक छह मेडल

    गौरतलब हो कि अब तक भारतीय दल ने पेरिस ओलंपिक में 6 पदक जीते हैं, जिसमें एक रजत और पांच कांस्य शामिल हैं। भारत ने तीन ब्रॉन्ज मेडल शूटिंग में तो एक हॉकी और एक कुश्ती में जीता है। नीरज चोपड़ा ने जेवलिन में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- Aman Sehrawat Olympics: कौन हैं अमन सेहरावत, बचपन में ही उठा माता-पिता का साया; दादा ने पाला