Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Badminton Asia Championships: सात्विक-चिराग हटे, अब लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु पर होगा दारोमदार

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 07:41 PM (IST)

    सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कंधे की चोट के कारण बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है। इस टूर्नामेंट में अब भारत का दारोमदा ...और पढ़ें

    सात्विक-चिराग ने लिया नाम वापस

    सात्विक-चिराग ने लिया नाम वापस

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, निंगबो: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप से अपना नाम वापस ले लिया है। मंगलवार से चीन के निंगबो में शुरू होने जा रहे इस टूर्नामेंट में अब भारत का दारोमदार शानदार फॉर्म में चल रहे लक्ष्य सेन और अनुभवी पीवी सिंधु पर टिका रहेगा।

    सात्विक अभी कंधे की चोट से उबर ही रहे हैं, जिसके कारण इस स्टार भारतीय जोड़ी को टूर्नामेंट से नाम वापस लेना पड़ा। सात्विक और चिराग ने 2023 में इस प्रतियोगिता का खिताब जीता था।

    सिंगल्स में उम्मीदें

    भारतीय कोच टैन किम हेर ने बताया कि सात्विक को अभी भी कुछ दर्द है, इसलिए वे इस सप्ताह नहीं खेल पाएंगे। सात्विक के दाहिने कंधे में दर्द के कारण यह भारतीय जोड़ी स्विस ओपन में भी क्वार्टर फाइनल के मैच से भी हट गई थी। इस महाद्वीपीय चैंपियनशिप में भारत की निगाहें अब सिंग्लस के खिलाडि़यों के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी, जिसका नेतृत्व लक्ष्य और सिधु करेंगे। यह दोनों इस प्रतियोगिता में सिंगल्स में देश के खिताब के 61 साल से चले आ रहे इंतजार को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

    लक्ष्य तोड़ेंगे रिकॉर्ड

    पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन दिनेश खन्ना एकमात्र भारतीय हैं, जिन्होंने 1965 में महाद्वीपीय प्रतियोगिता में पुरुषों के सिंगल्स वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में उपविजेता रहने के बाद लक्ष्य उनके नक्शेकदम पर चलने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वह हांगकांग के ली चेउक यिउ के विरुद्ध अपना अभियान शुरू करेगा।

    वहीं महिला सिंगल्स में यूरोपीय चरण में भाग नहीं ले पाने के बाद वापसी कर रहीं सिंधु का पहला मुकाबला मलेशिया की वोंग लिंग चिंग से होगा। पुरुष सिंग्लस में भी भारत की ओर से एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत, आयुष शेट्टी भी चुनौती पेश करेंगे। वहीं महिला सिंगल्स में सिंधु के अलावा उन्नति हुड्डा, तन्वी शर्मा, मालविका बंसोड़ इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- एदलहातु में बनेगा रांची नगर निगम का पहला इंडोर स्टेडियम, खिलाड़ियों के साथ आम लोगों को भी मिलेगी एंट्री

    यह भी पढ़ें- पीवी सिंधु सहित भारत को 'दर्द' देने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी ने किया संन्यास का एलान, अचानक अलविदा कहने की वजह आई सामने