महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में एसआईटी सदस्य का बयान दर्ज
पूर्व भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) के एक सदस्य ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अपन ...और पढ़ें

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में एसआईटी सदस्य का बयान दर्ज
डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। पूर्व भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) के सदस्य ने मंगलवार को राउज एवेन्यू की मजिस्ट्रेट अदालत में अपना बयान दर्ज कराया। बयान दर्ज करने के बाद अदालत ने जांच अधिकारी (आईओ) का बयान दर्ज करने के लिए इस मामले को 15 मई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार के समक्ष इंस्पेक्टर संदीप ने अपना बयान दर्ज कराया। संदीप उस एसआटी टीम के सदस्य थे, जिसने बृज भूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले की जांच की थी। गौरतलब है कि विनेश फोगाट सहित कई अन्य महिला पहलवानों ने बृज भूषण शरण ¨सह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। महिला पहलवानों ने 2023 में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था और उनकी शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की थी।