Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीहरि नटराज 50 मीटर बैकस्ट्रोक के सेमीफाइनल में, बुदिगिना और अली इमाम पैरा तैराकी 100 मीटर एस13 के फाइनल में पहुंचे

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 07:41 PM (GMT+05:30)

    राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत ने तैराकी स्पर्धाओं में शानदार शुरुआत की। ओलिंपियन तैराक श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल में जग ...और पढ़ें

    तैराक श्रीहरि नटराज

    तैराक श्रीहरि नटराज

    HighLights

    1. इंग्लैंड के ओलिवर मोर्गन ने हीट जीती

    2. कुल 40 तैराकों ने हीट में हिस्सा लिया

    3. 16 तैराकों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई

    ग्लासगो, पीटीआई। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत ने तैराकी स्पर्धाओं में शानदार शुरुआत की। ओलिंपियन तैराक श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, पैरा स्विमर बुदिगिना और अली इमाम ने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

    नटराज पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक की हीट 4 में 25.52 सेकेंड का समय निकालकर पांचवें स्थान पर रहे और सेमीफाइनल में पहुंचने वाले शीर्ष 16 तैराकों में जगह बनाई। इंग्लैंड के ओलिवर मोर्गन ने 24.91 सेकेंड में हीट जीती, जबकि उनके हमवतन जैक स्केरी (25.08) और मैथ्यू वार्ड (25.16), साथ ही बेंजामिन विंटरबार्न (25.37) भी उसी हीट से आगे बढ़े।

     

     

    कुल 40 तैराकों ने हीट में हिस्सा लिया, जिनमें सबसे तेज रहे 16 तैराकों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। नटराज इंग्लैंड के तैराक मोर्गन से 0.61 सेकेंड पीछे रहे। उधर, पैरा तैराकी में बुदिगिना ने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक की उम्मीद जगाई। भारतीय तैराक ने 57.10 सेकेंड का समय निकालकर अपनी हीट में तीसरा स्थान हासिल किया।

    वह शीर्ष स्थान पर रहे ब्रिटेन के स्टीफन क्लेग से सिर्फ 0.53 सेकेंड पीछे रहे। बुदिगिना ने आधे रास्ते में चौथे स्थान पर रहने के बाद शानदार फिनिश किया और आखिरी स्टेज में जोरदार तेजी दिखाते तीसरे स्थान पर पहुंचे। बुदिगिना ने आखिरी समय में जेम्स क्लेग को पीछे छोड़ तीसरा स्थान हासिल किया।

    खबरें और भी

    स्टीफन क्लेग और दक्षिण अफ्रीका के हेंड्रिक्स क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। अन्य भारतीय तैराक अली इमाम ने भी 1:05.32 सेकेंड का समय निकालकर फाइनल में जगह बनाई। हालांकि वह हीट लीडर से 8.75 सेकेंड पीछे रहे, लेकिन उनका प्रदर्शन पदक की हीट क्वालीफिकेशन दिलाने के लिए काफी था।

    यह भी पढ़ें- Commonwealth Games 2026 LIVE: तैराक श्रीहरि नटराज सेमीफाइनल में पहुंचे, अशोक-परमजीत मेडल जीतने से चूके

    यह भी पढ़ें- CWG-2026 Opening Ceremony: लवलीना- मीराबाई चानू ने थामा तिरंगा, ओपनिंग सेरेमनी में दिखा भारत का दम