Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Super Chess Classic: प्रगनानंद ने वाचियर लाग्रेव के साथ खेला ड्रॉ

    Updated: Sun, 24 May 2026 03:23 PM (IST)

    भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद सुपर शतरंज क्लासिक के आठवें दौर में फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव के साथ ड्रॉ खेलने पर मजबूर हुए, जबकि उनके पास जी ...और पढ़ें

    Super Chess Classic: प्रगनानंद ने वाचियर लाग्रेव के साथ खेला ड्रॉ

    Super Chess Classic: प्रगनानंद ने वाचियर लाग्रेव के साथ खेला ड्रॉ

    डिजिटल डेस्क, जागरण। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने सुपर शतरंज क्लासिक के आठवें दौर में जीत हासिल करने के कुछ अच्छे मौके गंवा दिए और आखिर में उन्हें फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव के साथ ड्रा से संतोष करना पड़ा।दिन के अन्य मुकाबलों में अमेरिका के फैबियानो कारुआना और जर्मनी के विंसेंट कीमर के बीच बाजी ड्रा रही, जबकि विश्व चैंपियनशिप के दावेदार उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव ने नीदरलैंड्स के जार्डन वैन फोरस्ट पर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

    नीदरलैंड्स के एक अन्य खिलाड़ी अनीश गिरी को रोमानिया के डिएक बोगदान-डेनियल से हार का सामना करना पड़ा। फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा के नाम वापस लेने के बाद अमेरिका के वेस्ली सो को वाकओवर मिला। अब जबकि आखिरी दौर का खेल बाकी है तब खिताब के लिए पांच खिलाड़ी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

    अभी कीमर और कारुआना दोनों पांच-पांच अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। सिंदारोव, वेस्ली और फोरस्ट 4.5 अंकों के साथ संयुक्त तीसरे जबकि प्रगनानंद, गिरी और वाचियर-लाग्रेव चार-चार अंक लेकर संयुक्त छठे स्थान पर हैं। डिएक बोगदान-डेनियल ने अपना अभियान 3.5 अंकों के साथ समाप्त किया।

    अंतिम दौर में उन्हें वाकओवर मिलेगा जिससे उनका स्कोर 4.5 हो जाएगा। सिंदारोव पर दूसरे दौर में जीत के बाद प्रगनानंद की दूसरी जीत की तलाश वाचियर-लाग्रेव के विरुद्ध लगभग पूरी हो गई थी। भारतीय खिलाड़ी सफेद मोहरों से खेलते जीत की अच्छी स्थिति में पहुंच गया था। उनके पास कुछ अच्छे मौके थे लेकिन वह उन्हें नहीं भुना पाए और आखिर में टूर्नामेंट का यह सबसे लंबा मुकाबला 139 चाल में समाप्त हुआ। प्रगनानंद अपनी अंतिम बाजी में अनीश गिरी का सामना करेंगे। 

     


    खबरें और भी