तजिंदर सिंह तूर एशियन गेम्स में 'गोल्डन हैट्रिक' लगाने से चूके, सिल्वर जीतकर कहा- 'थोड़ा जोखिम लेता तो...'
तजिंदर सिंह तूर ने शनिवार को एशियन गेम्स 2026 में शॉट पुट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। एशियन गेम्स ...और पढ़ें

तजिंदर सिंह तूर
HighLights
वर्षा में थोड़ा और जोखिम लेता तो पदक का रंग और होता: तूर
मोगा के बेटे तजिंदर सिंह तूर ने एशियन खेलों में जीता रजत पदक
मोगा की बेटी हरमनप्रीत कौर की क्रिकेट टीम ने दिलाया था पहला स्वर्ण
राजेश त्रिपाठी, जागरण, मोगा। हरमनप्रीत कौर के बाद मोगा के एक और खिलाड़ी ने जापान में चल रही एशियन खेलों में पदक अपने नाम कर लिया है। मोगा जिले के खोसा पांडो के रहने वाले तजिंदर सिंह तूर ने शॉटपुट में रजत पदक अपने नाम किया।
एशियाई खेलों में यह उनका तीसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने दो बार लगातार स्वर्ण पदक जीता था। इस बार बरसात में फिसलने के डर से उन्होंने सावधानी बरती और यह सावधानी भारत को स्वर्ण पदक से थोड़ा दूर खींच कर ले गई।
उन्होंने बताया कि अगर वह थोड़ा रिस्क लेते तो शायद नतीजा और अच्छा हो सकता था। स्वर्ण पदक नहीं जीतने की निराशा उनकी बातों में नजर आ रही थी। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद थी कि इस बार भी स्वर्ण पदक वह भारत की झोली में डालेंगे।
उन्होंने बताया कि रजत पदक जीतने की खुशी का समाचार अभी उन्होंने परिवार में किसी को नहीं दिया है। वह मूलत: मोगा जिले के रहने वाले हैं। जब उन्होंने पहला स्वर्ण पदक जीता था, उसी वर्ष उनके पिता का कैंसर से देहांत हो गया था।
परिवार में मां है। मां फिलहाल अमेरिका में हैं, जहां उनकी बहन रहती है। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले अपनी तैयारी के लिहाज से उनका पूरा परिवार अपने गांव से पटियाला शिफ्ट हो गया है।
यह भी पढ़ें- Asian Games 2026, Day-7: कबड्डी का 'गोल्डन डबल', शॉट पुट, निशानेबाजी और एथलेटिक्स में भी पदक
यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारतीय एथलीट्स ने जोरदार प्रदर्शन करके मेडल की आस जगाई, जानिए किन खेलों में हाथ लगी निराशा
