Tata Steel Masters: डी गुकेश हारे, आर प्रगनानंद को मिली पहली जीत
विश्व चैंपियन डी गुकेश को टाटा स्टील मास्टर्स में के नौवें दौर में बुधवार को जर्मनी के मैथियास ब्लूबाउम के विरुद्ध पराजय झेलनी पड़ी, जबकि अर्जुन एरिगे ...और पढ़ें
-1769603864783_m.webp)
गुकेश को मिली हार।
HighLights
अर्जुन एरिगेसी को नीमैन के साथ खेलना पड़ा ड्रॉ
भारतीय खिताब जीतना हुआ मुश्किल
विज्क आन जी (नीदरलैंड्स), पीटीआई : विश्व चैंपियन डी गुकेश को टाटा स्टील मास्टर्स में के नौवें दौर में बुधवार को जर्मनी के मैथियास ब्लूबाउम के विरुद्ध पराजय झेलनी पड़ी, जबकि अर्जुन एरिगेसी को अमेरिका के हैंस मोक नीमैन के साथ ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। कैडिडेट्स टूर्नामेंट का टिकट पक्का करने वाले इकलौते भारतीय आर प्रगनानंद ने टूर्नामेंट में पहली बार सफलता का स्वाद चखा।
विश्व कप विजेता जावोखिर सिंदारोव उज्बेकिस्तान के हमवतन नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के साथ बराबरी की बाजी खेली। अब्दुसत्तोरोव छह अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। सिंदारोव नीदरलैंड्स के जोर्डन वान फोरेस्ट और तुर्किये के यागिज कान एरदोग्मुस के साथ 5.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। टूर्नामेंट में अब चार दौर शेष है और नीमैन पांच अंक के साथ इनके ठीक पीछे हैं। गुकेश, प्रगनानंद और अर्जुन के खाते में चार-चार अंक हैं। भारतीय खिलाड़ियों के लिए अब खिताब जीतना काफी मुश्किल हो गया है।
गुकेश की हार परेशान करने वाली रही क्योंकि वह सफेद मोहरों से खेल रहे थे। उन्होंने 37 चाल के बाद हार मान ली। प्रगनानंद ने हमवतन अरविंद चिदंबरम को हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की। उनके लिए बड़ा सवाल यही है कि क्या यह जीत बहुत देर से आई। दिन का सबसे प्रभावशाली मुकाबला पूर्व चैंपियन फोरेस्ट ने खेला। उन्होंने जर्मनी के विंसेंट कीमर को महज 26 चालों में शिकस्त दी।
तुर्किये की 14 साल के एरदोग्मुस तेजी से दुनिया के सबसे युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी की तरह उभर रहे हैं। उन्होंने चेक गणराज्य के थाई दाई वान गुयेन को हराकर एक और प्रभावशाली सफलता हासिल की। एरिगेसी ने सफेद मोहरों से खेलते हुए अच्छी शुरुआत लेकिन वह लय को बरकरार नहीं रख से और नीमैन ने कुछ अच्छी चालों के बाद उन्हें इस बाजी को बराबरी पर खत्म करने के मजबूर किया।