Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    US Open 2026 badminton: फाइनल में चीनी ताइपे के सु ली यांग से भिड़ेंगे किदांबी श्रीकांत

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 09:26 PM (IST)

    किदांबी श्रीकांत ने तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में जापान के युदाई ओकिमोतो को हराकर अमेरिकी ओपन सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष सिंगल्स फाइनल में ...और पढ़ें

    किदांबी श्रीकांत

    किदांबी श्रीकांत

    फुलर्टन, पीटीआई। भारत के स्टार खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में जापान के युदाई ओकिमोतो को हराकर अमेरिकी ओपन सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष सिंगल्स फाइनल में जगह बनाई। विश्व में 38वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने विश्व रैंकिंग में 33वें नंबर के ओकिमोतो पर 72 मिनट में 22-20, 15-21, 21-19 से जीत दर्ज कर इस सत्र के अपने पहले फाइनल में प्रवेश किया।

    अब उनका सामना चीनी ताइपे के सु ली यांग से होगा। युवा शटलर रौनक चौहान का शानदार अभियान दूसरे पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में सु ली यांग से 17-21 19-21 से हार के साथ समाप्त हो गया। वहीं महिला सिंग्ल्स में छठी वरीयता प्राप्त देविका सिहाग 54 मिनट तक चले सेमीफाइनल में डेनमार्क की दूसरी वरीयता प्राप्त लाइन क्रिस्टोफरसन से 21-15, 11-21, 15-21 से हार गईं।

    यह भी पढ़ें- US Open 2026: त्रिसा-गायत्री की जोड़ी आगे बढ़ी, स्पेन की लोपेज और रोड्रिगेज को हराया

    यह भी पढ़ें- तन्वी और श्रीकांत यूएस ओपन के अगले दौर में, रौनक चौहान ने एस शंकर मुथुसामी को हराया