यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vinesh Phogat ने झेला बैन, रेसलिंग छोड़ने की आ गई थी नौबत; फिर Olympics 2024 में की धाकड़ वापसी
भारतीय रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने ओलंपिक्स 2024 में 50 किलो ग्राम कैटेगरी में यूक्रेन की ओकसाना लिवाच को 7-5 से हराकर भारत के लिए पदक पक्का ...और पढ़ें

HighLights
- Vinesh Phogat ने पहली बार 50Kg कैटेगरी में सेमीफाइनल में पहुंच गए
- Vinesh Phogat ने लगातार दो खिलाड़ियों को बुरी तरह रौंदा
- Vinesh Phogat ने विश्व चैंपियन सुसाकी को रौंदा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जो कभी नहीं हारीं, उसे विनेश फोगाट ने हरा दिया। भारत की वो रेसलर, जिसने 2020 टोक्यो ओलंपिक के बाद बैन कर दी गई थी। वो रेसलर जो सिस्टम से शिकायत को लेकर सड़कों पर घसीटी गईं थी। यहां तक की चोट की वजह से ओलपिक से बाहर हो गईं थी। उसी महिला रेसलर ने चार बार की विश्व चैंपियन खिलाड़ी को हराया और ये साबित कर दिखाया की ये भारत की असली धाकड़ हैं।
पेरिस ओलंपिक्स 2024 के 11वें मैच में विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने ओलंपिक्स 2024 में 50 किलो ग्राम कैटेगरी में यूक्रेन की ओकसाना लिवाच को 7-5 से मात दी। इस जीत के साथ ही विनेश ने भारत के लिए पदक पक्का करने के लिए एक कदम और बढ़ा दिया है।
29 साल की विनेश ने इससे पहले राउंड में चार बार की विश्व चैंपियन यूई सुसाकी को 3-2 से मात दी और क्वार्टर-फाइनल में प्रवेश किया। अब सेमीफाइनल मुकाबला आज रात 10:15 बजे खेला जाएगा।
Vinesh Phogat ने पहली बार 50Kg कैटेगरी में सेमीफाइनल में पहुंच गए
दरअसल, भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट भी 50kg के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। प्री-क्वार्टर फाइनल में विनेश ने जापान की ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियन युई सुसाकी को 3-2 से मात दी। सुसाकी चार बार की वर्ल्ड चैंपियन हैं और टोक्यो ओलिंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। सुसाकी ने अपने सभी 82 इंटरनेशनल मुकाबले जीते थे। लेकिन, विनेश ने सुसाकी को महज 5 सेकंड में मात दी। इसके बाद उन्होंने यूक्रेन की ओकसाना लिवाच को 7-5 से हराया।
यह भी पढ़ें: Neeraj Chopra कैसे खुद को रखते है फिट? ‘गोल्डन ब्वॉय’ का डाइट प्लान जानकर हो जाएंगे हैरान
Vinesh Phogat पर लगा था बैन
विनेश फोगाट का करियर उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा। साल 2016 के रियो ओलंपिक में प्री-क्वार्टर से चोट के कारण वह बाहर हो गईं थी 2020 में टोक्यो ओलंपिक में विनेश क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर हार गई थीं। टोक्यो ओलंपिक के बाद विनेश को बैन कर दिया गया। बैन से दुखी होकर विनेश फोगाट डिप्रेशन में तक चले गईं थी, लेकिन फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और धाकड़ वापसी की।