यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Imane Khelif: कौन हैं इमान खलीफ? लड़की के सामने रिंग में उतरे और महज 46 सेकंड में ही मारा विजय पंच
पेरिस ओलंपिक 2024 में अल्जीरिया की महिला बॉक्सर इमान खलीफ और इटली की महिला बॉक्सर के मैच को लेकर बहस छिड़ी है। इटली की बॉक्सर एंजेला ने कुछ ही सेकंड्स ...और पढ़ें

HighLights
- Imane Khalif: ओलंपिक में अल्जीरियाई महिला बॉक्सर पर विवाद
- Imane Khalif boxer from Algeria: इटली की खिलाड़ी को इमान ने 46 सेकंड में हराया
- Imane Khalif: 2018 विश्व चैंपियनशिप में इमान खलीफा ने किया था प्रोफेशनल डेब्यू
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Imane Khelif Olympics 2024। पेरिस ओलंपिक 2024 में जहां सभी एथलीट्स अपने-अपने देश को पदक जिताने में लगे है, तो वहीं इस बीच कई विवाद भी सामने आ रहे है। अल्जीरिया की महिला बॉक्सर इमान खलीफ को लेकर ओलंपिक्स 2024 में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
महिला बॉक्सर इमान खलीफ (Imane Khelif boxer from Algeria) ने हाल ही में इटली की महिला बॉक्सर को 46 सेकंड में रिंग से बाहर जाने को मजबूर किया। इस हार की शुरुआत ऐसी रही कि इस मुकाबले के 40 सेकंड में ही विरोधी बॉक्सर ने मुकाबला लड़ने के लिए मना कर दिया था।
इटली की एंजेला कैरिनी ने 1 अगस्त को मुकाबला छोड़ने के बाद कहा कि उन्होंने अपने जीवन में इतने जोरदार मुक्के नहीं झेले। इमान एक ट्रांसजेडर हैं, जिसकी वजह से उन्हें लग रहा है कि उनका सामना किसी पुरुष बॉक्सर से हो रहा है। ऐसे में जानते हैं कौन हैं इमानी खलीफा, जिनको लेकर पेरिस ओलंपिक 2024 में बहस छिड़ गई हैं?
Olympics 2024, Boxing: कौन हैं इमान खलीफ? (Who is Imane Khalifa)

दरअसल, इमान खलीफ अल्जीरिया की मुक्केबाज है। वह एक ट्रांसजेडर बॉक्सर हैं, जो 2023 विश्व चैंपियनशिप में जेंडर एलिजिबिलिटी मानदंडो को पूरा करने में नाम रहे थे और इस वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा था, लेकिन पेरिस ओलंपिक 2024 में जेंडर-इक्वालिटी के जरिए उन्हें एंट्री मिल गई।
खबरें और भी
बता दें कि खलीफ एक ट्रांसजेंडर एथलीट नहीं हैं। वह जन्म से महिला थीं , लेकिन उन्हें सेक्स डेवलपमेंट में विकार है, जिसके कारण उनके पास XY क्रोमोसोम और पुरुष एथलीटों के समान टेस्टोस्टेरोन स्तर हैं।

खलीफ बचपन से एक ट्रांसजेंडर एथलीट नहीं हैं। वह जन्म से महिला थीं , लेकिन उन्हें सेक्स डेवलपमेंट में विकार है, जिसके कारण उनके पास XY क्रोमोसोम और पुरुष एथलीटों के समान टेस्टोस्टेरोन स्तर हैं। 25 साल की इमान खलीफा तिआरेट, अल्जीरिया से ताल्लुक रखती हैं।
यह भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने किया निराश, वू यू के खिलाफ 5-0 से मिली हार
उनके पिता उनके बॉक्सिंग में जाने के लिए फैसले के साथ नहीं थे, लेकिन उनका बड़ा मंच पर गोल्ड जीतकर आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करना ही लक्ष्य रहा। 2018 विश्व चैंपियनशिप में प्रोफेशनल बॉक्सिंग में उन्होंने डेब्यू किया और वह 17वें स्थान पर रहीं।
2019 विश्व चैंपियनशिप में वह 19वें स्थान पर रहीं। टोक्यो ओलंपिक्स 2021 के क्वार्टर-फाइनल में उन्हें आयरलैंड की केली हैरिंगटन से हार का सामना करना पड़ा। विमेंस विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में एमी ब्रॉडहर्स्ट से उन्हें हार झेलनी पड़ी, जबकि 2022 अफ्रीकन चैंपियनशिप और 2023 अरब गेम्स में उन्होंने गोल्ड जीता।
Angela Carini (blue, female) abandons fight against Imane Khelif (red, male) a few minutes into fight /1 pic.twitter.com/yOIvZkDaow
— FairPlayForWomen (@fairplaywomen) August 1, 2024