Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Wimbledon 2024: बारबोरा क्रेजिसिकोवा बनीं विंबलडन की नई चैंपियन, सांसें थमा देने वाले मुकाबले में जैस्मीन पाओलिनी को दी मात

    Updated: Sat, 13 Jul 2024 09:06 PM (IST)

    Wimbledon 2024 बारबोरा क्रेजिसिकोवा ने शनिवार को विंबलडन 2024 का खिताब अपने नाम किया। सांसें थमा देने वाले मुकाबले में उन्‍होंने जैस्मीन पाओलिनी को मा ...और पढ़ें

    बारबोरा क्रेजिसिकोवा ने विंबलडन 2024 का खिताब अपने नाम किया। इमेज- सोशल मीडिया
    बारबोरा क्रेजिसिकोवा ने विंबलडन 2024 का खिताब अपने नाम किया। इमेज- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. क्रेजिसिकोवा ने मुकाबला 6-2, 2-6, 6-4 से जीता
    2. बारबोरा क्रेजिसिकोवा ने 2021 फ्रेंच ओपन जीता था
    3. पाओलिनी लगातार दूसरी बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में हारीं

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बारबोरा क्रेजिसिकोवा ने शनिवार को विंबलडन 2024 का खिताब अपने नाम किया। सांसें थमा देने वाले महिला एकल मुकाबले में उन्‍होंने जैस्मीन पाओलिनी को मात दी। इसके साथ ही विंबलडन को इस बार नई महिला चैंपियन मिली। क्रेजिसिकोवा ने मुकाबला 6-2, 2-6, 6-4 से जीता। इससे पहले क्रेजिसिकोवा ने 2021 फ्रेंच ओपन जीता था। यह उनके करियर का दूसरा महिला एकल ग्रैंड स्लैम खिताब है। वहीं पाओलिनी को लगातार दूसरी बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

    पाओलिनी के पास था खास मौका 

    पाओलिनी के पास भी पहली बार महिला एकल का खिताब जीतने का मौका था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस साल की शुरुआत में पाओलिनी फ्रेंच ओपन के फाइनल में वर्ल्ड नंबर 1 इगा स्विएटेक से हार गई थीं। क्रेजिसिकोवा के खिलाफ वह मजबूत प्रदर्शन नहीं कर सकीं। उन्‍हें पहले और तीसरे सेट में एकतरफा हार मिली। दूसरे सेट में उन्‍होंने दमदार प्रदर्शन किया। हालांकि, पाओलिनी विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाली पहली इतालवी महिला भी बनीं।

    ये भी पढ़ें: Wimbledon 2024: लगातार दूसरे वर्ष फाइनल में पहुंचे अलकराज, गत चैंपियन ने सेमीफाइनल में रूस के दानिल मेदवेदेव को किया पराजित

    तीनों सेट में प्रदर्शन 

    मुकाबले का पहला सेट पूरी तरह से क्रेजिसिकोवा के पक्ष में रहा। दूसरे सेट की कहानी बिल्कुल अलग थी। पाओलिनी ने बहुत साहस के साथ क्रेजिसिकोवा को जवाब दिया और पहले सेट की हार का बदला लिया। ऐसे में आखिरी सेट निर्णायक हो गया। वह शुरूआती सेट की तुलना में कहीं अधिक आक्रामक थी और दबाव वापस क्रेजिसिकोवा पर डाल दिया। तीसरे सेट में क्रेजिसिकोवा ने शानदार खेल दिखाया। इस जीत के साथ क्रेजिसिकोवा डब्ल्यूटीए रैंकिंग के शीर्ष 10 में भी लौट आएंगी। पाओलिनी अब 26 जून से शुरू होने वाले पेरिस ओलंपिक में नजर आएंगी।

    ये भी पढ़ें: विंबलडन को आज मिलेगी नई महिला चैंपियन, पिछले सात वर्ष में महिला सिंगल्स में 7 अलग-अलग चैंपियन बनीं 

    खबरें और भी