विश्व अंडर 20 चैंपियनशिप: भाला फेंक में भारत के आशीष यादव ने 74.09 मीटर का थ्रो कर जीता रजत पदक
आशीष यादव ने विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला। ...और पढ़ें

आशीष यादव
पीटीआई, यूजीन। आशीष यादव ने विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला। जबकि राष्ट्रीय सीनियर रिकॉर्डधारी पूजा सिंह ने महिलाओं की ऊंची कूद के फाइनल में जगह बना ली। यादव ने तीसरे प्रयास में 74.09 मीटर का थ्रो किया। वहीं भारत के टी धरणीधरन 72.35 मीटर के थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे।
यादव अपने सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन से 40 सेमी पीछे रह गए। उन्होंने मार्च में पटियाला में इंडियन ओपन थ्रो प्रतिस्पर्धा में 74.49 मीटर का थ्रो फेंका था। 19 वर्ष के यादव दो बार के ओलिंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा के बाद इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए। चोपड़ा ने 2016 में पोलैंड में 86.48 मीटर के विश्व जूनियर रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था।
महिलाओं की ऊंची कूद में पूजा ने 1.79 मीटर के साथ फाइनल में जगह बनाई । दोनों क्वालीफिकेशन ग्रुप से 1.79 मीटर की बाधा पार करने वाले को फाइनल में जगह मिली। प्रतियोगिता में अन्य भारतीयों में पुरुषों की लंबी कूद में शाहनवाज खान और जितिन अर्जुन ने भी फाइनल में जगह बना ली।
वहीं एक दिन पहले पुरूषों की 400 मीटर हीट के पहले दौर में अंडर-20 राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने वाले मोहम्मद अशफाक फाइनल में 46.20 सेकेंड का समय निकालकर आठवें स्थान पर रहे। महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में पूनम फाइनल में जगह नहीं बना सकीं।
खबरें और भी
Ashish Yadav scripts a remarkable chapter at the World Athletics U20 Championships 2026 in Oregon, USA, winning Silver in the Men’s Javelin Throw with a stunning best throw of 74.09m! 🎯🔥
— SAI Media (@Media_SAI) August 8, 2026
India’s first medal at the Championships, and a historic moment in Indian javelin! 🇮🇳… pic.twitter.com/aHaz8yn5Qz