अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ने वाले 10 बार के WWE चैंपियन ब्रॉक लेसनर ने लिया संन्यास, UFC में भी मचाया था तहलका
वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) के दिग्गज ब्रॉक लेसनर ने रेसलिंग से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने नाइजीरियाई रेसलर ओबा फेमी से हारने के बाद यह ...और पढ़ें

ब्रॉक लेसनर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेसक, नई दिल्ली। वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) के दिग्गज ब्रॉक लेसनर ने रेसलिंग करियर से संन्यास की घोषणा कर दी है। अब वे कभी भी रिंग में नजर नहीं आएंगे। WWE के अलावा यूएफसी हैवीवेट में अपना जलवा दिखाने वाले लेसनर ने नाइजीरियाई रेसलर ओबा फेमी के खिलाफ मिली हार के बाद रिटायरमेंट का एलान किया।
लेसनर ने WWE ही नहीं बल्कि मिक्श मार्शल आर्ट्स (MMA) में भी अपना जलवा दिखाया। हालांकि, फेमी के खिलाफ हार के बाद 49 वर्षीय को एहसास हुआ कि अब उन्हें रेसलिंग छोड़ देनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने संन्यास का एलान कर दिया। उन्होंने अपनी आखिरी फाइट हाल ही में 1 अगस्त को की थी।
ब्रॉक लेसनर ने किया संन्यास का एलान
दिग्गज रेसलर ने 'द पैट मैकएफी शो' पर बात करते हुए संन्यास का एलान किया। लेसनर ने साफ कहा कि ओबा फेमी के खिलाफ उनका मुकाबला उनके करियर का आखिरी मुकाबला था। उन्होंने बताया कि अप्रैल में रेसलमेनिया 42 में फेमी से हार के बाद उन्होंने खुद को रिंग में खत्म महसूस किया था। उन्होंने रिंग में अपने दस्ताने और जूते छोड़ दिए थे लेकिन फिर भी वे वापस लौटे। मई में 'क्लैश इन इटली' में उन्होंने 28 वर्षीय फेमी को हराया। उसके बाद समरस्लैम में 'हेल इन अ सेल' मैच में दोबारा हार गए।
मैच के बाद लेसनर ने ओबा फेमी का हाथ उठाकर उनका सम्मान किया और उन्हें WWE का भविष्य बताया, जबकि खुद को अतीत करार दिया। उन्होंने कहा, "मैं आज दुनिया को बताने आया हूं कि मैं रिटायर हो गया हूं। शनिवार मेरे लिए बहुत भावुक दिन था, जब रेसलमेनिया में ओबा फेमी ने मुझे स्लैम किया, तो मैंने सोचा कि अब और नहीं कर सकता। बिजनेस ने बुलाया और मेरे अंदर अभी भी कुछ जोश बाकी था। शनिवार को ब्रॉक लेसनर के लिए स्क्वायर सर्कल में सब कुछ खत्म हो गया।"
खबरें और भी
ब्रॉक लेसनर का शानदार करियर
ब्रॉक लेसनर का करियर खेल जगत में सबसे अनोखे और सफल करियरों में से एक माना जाता है। साउथ डकोटा के साधारण परिवार से आने वाले लेसनर ने मिनेसोटा यूनिवर्सिटी से NCAA डिवीजन 1 नेशनल चैंपियनशिप जीती। वे दो बार ऑल-अमेरिकन और दो बार बिग टेन चैंपियन भी रहे। इसके बाद उन्होंने WWE के साथ अनुबंध किया।
2002 में उन्होंने 'द रॉक' जॉनसन को हराकर अपना पहला WWE चैंपियनशिप खिताब जीता। कुल मिलाकर उन्होंने 10 बार यह खिताब हासिल किया। रॉयल रंबल में दो बार (2003 और 2022), किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट (2002) और मनी इन द बैंक लैडर मैच (2019) भी उनके नाम रहा। उनका फेमस फिनिशिंग मूव 'F5' और जर्मन सप्लेक्स की बौछार (‘सप्लेक्स सिटी’) आज भी याद की जाती है।
लेसनर ने यूएफसी फाइट में दिखाया कमाल
2004 में उन्होंने WWE छोड़कर NFL में मिनेसोटा वाइकिंग्स के साथ कुछ प्रीसीजन गेम्स खेले। 2007 में MMA की दुनिया में कदम रखा और 2008 में रैंडी कूचर को हराकर यूएफसी हैवीवेट खिताब जीता। 2011 में UFC छोड़ा और 2012 में WWE में वापसी की। रेसलमेनिया 30 में उन्होंने अंडरटेकर की 21-0 की अजेय लकीर तोड़ी, जो रेसलिंग इतिहास का बड़ा पल बना।
2016 में UFC 200 में मार्क हंट के खिलाफ आखिरी MMA फाइट भी की। जॉन सीना, ट्रिपल एच, सीएम पंक, रोमन रेंस, रैंडी ऑर्टन, गोल्डबर्ग, सेठ रॉलिन्स और समोआ जो जैसे कई बड़े नामों से उनके यादगार मुकाबले हुए।
यह भी पढ़ें- WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर पर छाया वैभव का जादू, सूर्यवंशी की जर्सी पहनकर जिम में वर्कआउट करते नजर आए
यह भी पढ़ें- Brock Lesnar ने WWE से ले लिया संन्यास? रेसलमेनिया 42 में हार के बाद फैंस को कर दिया भावुक-VIDEO