'लहूलुहान किया, कपड़े फाड़े,' WWE स्मैकडाउन रैंडी ऑर्टन का दिखा खतरनाक अवतार; अपने दोस्त को ही दिया धोखा
WWE स्मैकडाउन के 13 मार्च 2026 के एपिसोड में रैंडी ऑर्टन ने कोडी रोड्स पर हमला कर चौंका दिया। रेसलमेनिया 42 के कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग के दौरान ऑर्टन ने अ ...और पढ़ें

रैंडी ऑर्टन
HighLights
रैंडी ऑर्टन ने कोडी रोड्स पर हमला कर हील टर्न लिया
रेसलमेनिया 42 कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग के दौरान हुआ यह हमला
कोडी रोड्स को लहूलुहान कर फाड़े कपड़े, फैंस हैरान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 13 मार्च 2026 को WWE स्मैकडाउन का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। इस शो ने फैंस को भी हैरान कर दिया। शो में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब रैंडी ऑर्टन ने अचानक हील टर्न कर लिया और कोडी रोड्स पर जोरदार हमला कर दिया। यह हमला रेसलमेनिया 42 के लिए उनके अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच के कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग के दौरान हुआ।
कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सेगमेंट में सब कुछ सामान्य लग रहा था। कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन ने हाथ मिलाया और बातचीत की। कोडी ने कहा कि वे दोस्त हैं और रेसलमेनिया में साथ लड़ना अच्छा लगेगा। हालांकि, जैसे ही ऑर्टन ने कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया, उन्होंने अचानक कोडी पर हमला बोल दिया। उन्होंने लो ब्लो मारा, कोडी को रिंग से बाहर फेंका और एनाउंस टेबल पर पटका। फिर स्टील स्टेप्स उठाकर कोडी के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे कोडी खून से लथपथ हो गए।
रैंडी ऑर्टन ने फाड़े कोडी रोड्स के कपड़े
ऑर्टन ने कुर्सी से भी हमला किया और अंत में चैंपियनशिप बेल्ट लेकर रिंग में बैठ गए। इससे पहले उन्होंने रोड्स के कपड़े फाड़े और रिंग के बाहर उठाकर फेंक दिया। यह देखकर दर्शक भी हैरान रह गए। यह हील टर्न ऑर्टन को फिर से "द वाइपर" के खतरनाक रूप में लौटा आया। अब रेसलमेनिया 42 में उनका मुकाबला कोडी रोड्स से होगा, जहां विलेन बनकर ऑर्टन टाइटल छीनने की कोशिश करेंगे। यह ट्विस्ट मैच को और भी रोमांचक बना देगा।
अन्य प्रमुख मैच और सेगमेंट
स्मैकडाउन में सिर्फ यह घटना ही नहीं हुई, बल्कि कई अन्य रोमांचक चीजें भी देखने को मिलीं। जेड कारगिल ने मिचिन को हराया और जेड ने अपनी दबदबा वाली जीत का सिलसिला जारी रखा।
महिला टैग टीम चैंपियनशिप- निया जैक्स और लैश लेजेंड ने एलेक्सा ब्लिस और शार्लेट फ्लेयर को हराकर टाइटल बरकरार रखा। मैच में बेला ट्विंस (द बेला ट्विंस) की सरप्राइज वापसी हुई, जिन्होंने शार्लेट और एलेक्सा को नुकसान पहुंचाया।
नॉन-टाइटल टैग मैच- अंकल हाउडी और एरिक रोवन ने सोलो सिकोआ और तामा टोंगा को हराया। यह मैच काफी उलझन भरा और हिंसक रहा।
ड्रू मैकइंटायर का ड्रामा- ड्रू ने WWE छोड़ने की घोषणा की, लेकिन बाद में वापस आकर जैकब पर हमला किया। इससे उनकी कहानी जारी रही।
मिज टीवी सेगमेंट- जेली रोल मिज टीवी पर आए और मिज को नॉकआउट कर दिया। यह सेगमेंट मजेदार रहा।
यह भी पढ़ें- John Cena Retirement: आखिरी लड़ाई हारे जॉन सीना, गनथर के सामने टेके घुटने, भावुक होकर ली रिंग से विदाई
यह भी पढ़ें- John Cena retirement: WWE रिंग में शनिवार को आखिरी बार उतरेंगे जॉन सीना, पूर्व स्टार ने कहा- सबसे भावुक पल होगा
.@RandyOrton has completely SNAPPED 🤯 pic.twitter.com/3EJQJ1XOtz
— WWE (@WWE) March 14, 2026