LPG गैस की कमी में माइक्रोवेव में बनाएं ये 6 डिशेज, कम समय में बनेगा टेस्टी खाना

Updated: 2026-03-11, 14:13 IST

LPG गैस की जगह कुछ डिशेज माइक्रोवेव में भी बना सकते हैं, जो झटपट बन भी जाएंगी और इनका स्वाद भी नहीं बिगड़ेगा।

भारत के कुछ शहरों में LPG सप्लाई प्रभावित1/8

भारत के कुछ शहरों में LPG सप्लाई प्रभावित

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण भारत के कई शहरों में LPG गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है। ऐसे समय में जहां गैस की सप्लाई प्रभावित होनी शुरू हो चुकी है, इसका दूसरा ऑप्शन रेडी रखना जरूरी है।

माइक्रोवेव में बनाएं ये डिशेज2/8

माइक्रोवेव में बनाएं ये डिशेज

कुछ डिशेज आप माइक्रोवेव ओवन में भी आसानी से बना सकते हैं। ये ओवन में जल्दी बन भी जाती हैं और इनका स्वाद भी बरकरार रहता है। आइए जानें कुछ ऐसी डिशेज के बारे में, जिन्हें ओवन में आसानी से बनाया जा सकता है।

पोहा3/8

पोहा

नाश्ते के लिए पोहा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ऑप्शन में से एक है। इसे माइक्रोवेव में बनाने के लिए पोहे को धोकर उसमें नमक, हल्दी और हल्की चीनी मिला लें। एक माइक्रोवेव-सेफ बाउल में थोड़ा तेल, राई, करी पत्ता, मूंगफली और हरी मिर्च डालें। इसे एक मिनट गरम करें, फिर इसमें पोहा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे ढककर सिर्फ 2-3 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें। आपका गरमा-गरम और सॉफ्ट पोहा तैयार है।

ढोकला 4/8

ढोकला

पारंपरिक ढोकला बनाने में 20 मिनट लगते हैं, लेकिन माइक्रोवेव में यह सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाता है। बेसन, सूजी, दही और अदरक-मिर्च का घोल तैयार करें। लास्ट में ईनो मिलाएं और घोल को ग्रीस किए हुए माइक्रोवेव बाउल में डालें। इसे 4-5 मिनट ओवन में कुक करें और स्पंजी ढोकला बनकर तैयार है।

पनीर भुर्जी5/8

पनीर भुर्जी

अगर आपको झटपट सब्जी बनानी है, तो पनीर भुर्जी बेस्ट है। एक बाउल में थोड़ा तेल या मक्खन, कटा हुआ प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन पेस्ट और बेसिक मसाले डालें। इसे 2 मिनट तक भूनें। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर और हरा धनिया मिलाएं और फिर से 2-3 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें। आपकी मसालेदार पनीर भुर्जी तैयार है।

ओटमील6/8

ओटमील

सुबह की भागदौड़ में ओट्स बनाना सबसे आसान है। एक गहरे मग या बाउल में ओट्स, दूध, थोड़ा शहद और ड्राई फ्रूट्स डालें। इसे 2-3 मिनट तक पकने दें। ध्यान रहे कि बाउल थोड़ा गहरा हो ताकि दूध उबलकर बाहर न गिरे।

पनीर टिक्का7/8

पनीर टिक्का

पनीर टिक्का के लिए आपको तंदूर की जरूरत नहीं है। पनीर के क्यूब्स को दही, बेसन और तंदूरी मसालों में मैरीनेट करें। इन्हें स्टिक्स में लगाकर माइक्रोवेव के ग्रिल मोड पर 5-7 मिनट तक पकाएं। बीच में एक बार पलट दें। आपको बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा स्वाद घर पर ही मिल जाएगा।

मग केक8/8

मग केक

मीठे की शौकीनों के लिए मग केक सबसे आसान डिश है। एक बड़े कॉफी मग में मैदा, कोको पाउडर, चीनी, दूध और थोड़ा तेल मिलाएं। इसे सिर्फ 90 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें। यह बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आता है।