यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'Bharat Jodo Nyay Yatra है फ्लॉप शो', BJP नेता बोले- INDI गठबंधन अब टूटने की कगार पर
BJP on Congress Bharat Jodo Nyay Yatra असम विधानसभा के उपाध्यक्ष और बीजेपी नेता नुमल मोमिन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कांग् ...और पढ़ें

HighLights
- बीजेपी नेता राहुल गांधी पर साधा निशाना।
- कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बताया फ्लॉप शो।
एएनआई, गुवाहाटी। BJP on Bharat Jodo Nyay Yatra: असम विधानसभा के उपाध्यक्ष नुमल मोमिन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेता के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को फ्लॉप शो बताया। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन में दरार पड़ चुकी है।
नुमल मोमिन ने साधा राहुल गांधी पर निशाना
उन्होंने कहा राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूरी तरह फ्लॉप शो है। INDI अलायंस में पहले ही दरार आ चुकी है। गठबंधन की पार्टियां कांग्रेस से अलग रहेंगी और उनकी स्थिति काफी खराब होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा उनके लिए विनाशकारी है।
'कांग्रेस के लिए आपदा है भारत जोड़ो न्याय यात्रा'
नुमल मोमिन ने कहा, 'INDI गठबंधन में दरार पड़ती ही जा रही है। INDI गठबंधन में मौजूद सभी दल कांग्रेस से अलग हो रहे हैं। कांग्रेस की स्थिति ऐसी होगी कि इस बार उन्हें अब तक की सबसे कम सीटें मिलेंगी। मुझे संदेह है कि कांग्रेस की सीटें एक अंक तक जाएंगी। अगर कांग्रेस इस तरह का प्रदर्शन दिखाती है तो हमें इतनी चिंता नहीं करनी चाहिए। जिस तरह से वे व्यवहार कर रहे हैं, जिस तरह से वे चीजें कर रहे हैं और जिस तरह से उनका नेतृत्व बात कर रहा है, यह इस पार्टी के लिए अजीब स्थिति है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उनके लिए एक आपदा है'
नुमल मोमिन ने की पीएम मोदी की तारीफ
नुमल मोमिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह पीएम मोदी ने पिछले 10 सालों में काम किया है और देश की जनता से उन्हें जो प्यार मिला है। उन्होंने हमारे देश की जनता की रक्षा की है, ये बात उनके पक्ष में हैं।
यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Nyay Yatra: 'देश में फैलाई जा रही नफरत', भाजपा पर बरसे राहुल गांधी; बोले- नोटबंदी से बढ़ी बेरोजगारी