Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

Assembly By Election 2023: छह राज्यों की सात सीटों पर अब तक कितना हुआ मतदान? पढ़ें पल-पल का अपडेट

Assembly By Election 2023 LIVE Updates: देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहे हैं। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बंगाल, झारखंड, केरल और त्रिपुरा की विधानसभा सीटें शामिल हैं। इन सीटों में सबसे ज्यादा चर्चा में यूपी की घोसी सीट है। पढ़ें, उपचुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

By Achyut KumarTue, 05 Sep 2023 04:05 PM (IST)
News Article Hero Image

Assembly By Election 2023 LIVE Updates: आज देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इसमें उत्तर प्रदेश (UP By Election), बंगाल (Bengal By Election), झारखंड (Jharkhand By Election), उत्तराखंड (Uttarakhand By Election), केरल और त्रिपुरा (Kerala, Tripura By Election 2023) की विधानसभा सीटें शामिल हैं। इनमें से सबसे ज्यादा चर्चा में उत्तर प्रदेश की घोसी सीट है। यहां से भाजपा के दारा सिंह चौहान चुनावी मैदान में हैं।

इसके अलावा, उत्तराखंड के बागेश्वर सीट पर भी खास फोकस है। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। अन्य सीटों पर भाजपा और क्षेत्रीय दलों के बीच मुकाबला है। उपचुनाव के लिए परिणाम आठ सितंबर को घोषित किए जाएंगे।

5 Sept 20234:05:01 PM
Puthuppally bypoll: पुडुपल्ली में तीन बजे तक 55 प्रतिशत मतदान

केरल की पुडुपल्ली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर तीन बजे तक यहां 55 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन उम्मीदवार हैं।

5 Sept 20233:36:16 PM
Dumri Bypolls 2023: झारखंड की डुमरी सीट पर दोपहर तीन बजे तक कितना मतदान हुआ?

झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर तीन बजे तक 58.92 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

5 Sept 20232:50:51 PM
Dumri Bypolls 2023: झारखंड की डुमरी सीट पर अब तक कितना मतदान हुआ?

झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 45.55 प्रतिशत वोटिंग हुई है। यहां के सभी बूथों पर वोटिंग शांतिपूर्वक चल रही है।

5 Sept 20232:47:30 PM
Ghosi By-election 2023: घोसी सीट पर एक बजे तक 33.52 प्रतिशत हुआ मतदान?

यूपी के मऊ जिले की घोसी सीट पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 33.52 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच में है।

5 Sept 202312:28:01 PM
Ghosi Bypolls: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- एकतरफा चुनाव जीत रहे दारा सिंह चौहान

घोसी विधानसभा उपचुनाव पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान एकतरफा चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी समुदाय के लोग बीजेपी को वोट कर रहे हैं। घोसी में इस बार कमल खिलेगा।

5 Sept 202312:25:45 PM
Ghosi By Election LIVE: भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान बोले- हर तरफ कमल ही कमल दिखाई दे रहा है

यूपी के मऊ जिले की घोसी सीट से भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान ने कहा है कि सभी लोग बीजेपी को वोट देने की तैयारी कर रहे हैं। यहां के लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व और सीएम योगी के विकास कार्यों पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि आठ सितंबर को बीजेपी बहुमत से चुनाव जीतेगी।

5 Sept 202312:19:42 PM
Begeshwar By Election LIVE: बागेश्वर में 11 बजे तक 22.94 प्रतिशत मतदान

उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर सुबह 11 बजे तक 22.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भाजपा की पार्वती रामदास और कांग्रेस के बसंत कुमार के बीच मुकाबला है।

5 Sept 202312:15:28 PM
By Election 2023 LIVE: किन राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव

विधानसभा उपचुनाव छह राज्यों में हो रहे हैं। इसमें बिहार, झारखंड, बंगाल, केरल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैा

5 Sept 202312:07:13 PM
Dumri By Election 2023: केरल में कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन ने वोट डाला

झारखंड की डुमरी सीट पर सुबह 11 बजे तक 27.56 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां मुख्य मुकाबला मंत्री बेबी देवी और भाजपा-आजसू गठबंधन की यशोदा देवी के बीच है।

5 Sept 202311:28:32 AM
Ghosi By Election 2023: घोसी सीट पर सुबह 11 बजे तक 21.57 प्रतिशत मतदान

यूपी की घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 21.57 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहा मुख्य मुकाबला सपा के सुधाकर सिंह और भाजपा के दारा सिंह चौहान के बीच है।

5 Sept 202311:22:41 AM
Bengal Dhupguri Bypolls: वाम- कांग्रेस उम्मीदवार ईश्वर चंद्र राय ने डाला वोट

बंगाल की धुपगुड़ी सीट से वाम-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार ईश्वर चंद्र राय ने बारोघरिया ग्राम पंचायत के एक बूथ पर वोट डाला। वहीं, तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी के उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय ने झार अल्टा ग्राम पंचायत के एक बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा उम्मीदवार तापसी राय ने गाडोंग ग्राम पंचायत के कायेट में कामत प्राइमरी स्कूल में अपना वोट डाला। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट धुपगुड़ी में लगभग 50 प्रतिशत राजबंशी लोग और 15 प्रतिशत अल्पसंख्यक आबादी रहती है।

5 Sept 202311:17:13 AM
Dhupguri Bypolls 2023: धुपगुड़ी में नौ बजे तक 17 प्रतिशत मतदान

बंगाल की धुपगुड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह नौ बजे तक 17.25 प्रतिशत वोटिंग हुई। माकपा ने ईश्वर चंद्र राय कांग्रेस-वाम गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि सत्तारूढ़ टीएमसी ने पेशे से शिक्षक निर्मल चंद्र रॉय को मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा ने कुछ साल पहले कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए सीआरपीएफ जवान की विधवा तापसी राय को उम्मीदवार बनाया है।

5 Sept 202310:53:04 AM
Bageshwar By Election 2023: बागेश्वर में 10.15 प्रतिशत मतदान

उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। अब तक करीब 10.15 प्रतिशत वोटिंग हुई है। मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। उपचुनाव के नतीजे आठ सितंबर को घोषित किए जाएंगे।

5 Sept 202310:17:23 AM
Ghosi Bypoll: सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह के बेटे के खिलाफ केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के घोसी में सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह के बेटे और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह पर केस दर्ज किया गया है। सुजीत के ऊपर एक पुलिस कांस्टेबल को धमकी देने, सरकारी काम में बाधा डालने और अनुसूचित जाति के चौकी प्रभारी के खिलाफ जातिवादी टिप्पणी करने का आरोप है।

5 Sept 202310:00:08 AM
Puthuppally by-polls: कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन ने डाला वोट

केरल की पुडुपल्ली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। यहां से कांग्रेस ने चांडी ओमन को अपना प्रत्याशी बनाया है। चांडी ने अपना वोट डाल दिया है। केरल में कांग्रेस यूडीएफ गठबंधन का हिस्सा है। यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन से खाली हुई थी।  

5 Sept 20239:51:14 AM
Ghosi By Election 2023: कांग्रेस ने कहा- सपा के सुधाकर सिंह होंगे विजयी, भाजपा को मिलेगी हार

समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर उपचुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया है। इस पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को कलंकित करने के लिए शासन और प्रशासन का उपयोग कर रही है, लेकिन लोग I.N.D.I.A गठबंधन के पक्ष में हैं। घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह विजयी होंगे।" उपचुनाव को प्रभावित करने की कोशिश

5 Sept 20239:42:10 AM
Ghosi By-election 2023: दौलतपुर में रवि कुमार प्रधान को जबरन किया गया गिरफ्तार, सपा का आरोप

सपा ने आरोप लगाया है कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में बूथ संख्या 60, दौलतपुर पर रवि कुमार प्रधान को पुलिस ने जबरन गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में चुनाव आयोग संज्ञान ले और निष्पक्ष मतदान होना सुनिश्चित करे।

5 Sept 20239:29:41 AM
Dumri by election 2023: झारखंड की डुमरी सीट पर नौ बजे तक 11 प्रतिशत मतदान

झारखंड की डुमरी सीट पर सुबह नौ बजे तक 11.40 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां से मंत्री बेबी देवी मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा-आजसू गठबंधन की यशोदा देवी से है।

5 Sept 20239:18:30 AM
Ghosi Bypolls: घोसी सीट पर भाजपा -सपा के बीच कड़ा मुकाबला

यूपी की घोसी सीट पर भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा ने दारासिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है, जबकि सपा ने सुधाकर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। यहां की आबादी सात लाख दो हजार 235 है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा और सपा ने इसे प्रतिष्ठा का विषय बना लिया है।

5 Sept 20239:08:07 AM
Ghosi Bypoll: 'मुस्लिम मतदातों को मतदान से किया जा रहा वंचित,' सपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस दौरान सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। सपा का कहना है कि बूथ संख्या 147 मोहमदिया मदरसा बड़ागांव करीमुद्दीनपुर में मुस्लिम मतदाताओं को मतदान अधिकारियों द्वारा वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। मतदाता सूची में उनका नाम होने के बावजूद उन्हें लौटाया जा रहा है। भाजपा के इशारे पर पुलिस और मतदान अधिकारी उन्हें गाली देकर भगा रहे हैं।

5 Sept 20238:56:43 AM
Ghosi By Election 2023: घोसी में धारा 144 लागू

यूपी की घोसी सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी हैा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीओ शीतला प्रसाद ने कहा कि धारा 144 लागू होने के बाद से चार-पांच लोगों या उससे अधिक लोगों को एक जगह इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है। अगर कोई फर्जी मतदाता पकड़ा गया तो कार्रवाई की जाएगी।

5 Sept 20238:48:46 AM
Dumri by-poll: डुमरी सीट पर मतदान जारी, बेबी देवी ने कहा- मुझे लोगों का पूरा समर्थन मिला हुआ है

झारखंड की मंत्री और डुमरी सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बेबी देवी ने कहा कि मुझे यहां के लोगों का पूरा समर्थन है। मैंने अपना वोट डाल दिया है। उन्होंने कहा कि आठ सितंबर को नतीजे घोषित होने के बाद ही कुछ भी कहा जा सकता है।

5 Sept 20238:47:22 AM
Puthupally Assembly by-polls: पुडुपल्ली विधानसभा सीट पर मतदान जारी

केरल में पुडुपल्ली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। यहां एलडीएफ, यूडीएफ और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है।

5 Sept 20238:45:19 AM
Dhupguri Assembly by-polls: धुपगुड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

पश्चिम बंगाल की जलपाईगुड़ी जिले की धुपगुड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। 2021 में इस सीट से भाजपा ने जीत दर्ज की थी। मुख्य मुकाबला भाजपा की तापसी राय, टीएमसी के डॉक्टर निर्मल चंद्र राय और वाम मोर्चा के ईश्वर चंद्र राय के बीच है।

5 Sept 20238:12:05 AM
Bageshwar Bypoll 2023: उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट (Bageshwar Assembly Seat) पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। यहां से भाजपा ने पार्वती रामदास को अपना प्रत्याशी है। वह कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की पत्नी हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी छोड़कर शामिल हुए बसंत कुमार को प्रत्याशी है।

5 Sept 20238:01:47 AM
Ghosi By-election: घोसी सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। यह विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन के गठन के बाद उत्तर प्रदेश में पहला चुनावी मुकाबला है। यहां से भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला है।

5 Sept 20237:49:34 AM
Tripura By-polls: धनपुर सीट से भाजपा की बिंदू देबनाथ लड़ रहीं चुनाव

वामपंथियों का गढ़ माने जाने वाले धनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने बिंदू देबनाथ को चुनावी मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला माकपा के कौशिक देबनाथ से है। यहां कुल 50 हजार 346 मतदाता हैं। सात महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार यह सीट जीती थी। हालांकि, कांग्रेस और त्रिपुरा मोथा ने उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार नहीं उतारे। यहां उपचुनाव केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के इस्तीफा देने का कारण हो रहा है।

5 Sept 20237:44:12 AM
Tripura Bypolls: बॉक्सानगर सीट से भाजपा के तफज्जल हुसैन लड़ रहे चुनाव

बॉक्सानगर से भाजपा ने तफज्जल हुसैन को अपना प्रत्याशी बनाया है। वे माकपा उम्मीदवार मिजान हुसैन के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। बॉक्सानगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 43 हजार 87 मतदाता हैं, जिनमें से 66 प्रतिशत अल्पसंख्यक समुदाय के हैं। फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में माकपा ने यहां से जीत दर्ज की थी। माकपा विधायक समसुल हक के निधन के कारण यहां उपचुनाव हो रहा है।

5 Sept 20237:38:05 AM
Tripura By-elections: त्रिपुरा में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में धनपुर और बॉक्सानगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। मतदान शाम चार बजे तक जारी रहेगा।

5 Sept 20237:34:46 AM
By-election 2023 LIVE: किन विधानसभा सीटों पर हो रहा उपचुनाव?

आज बंगाल की धुपगुड़ी विधानसभा सीट, उत्तर प्रदेश की घोसी सीट, झारखंड की डुमरी सीट, उत्तराखंड के बागेश्वर सीट, त्रिपुरा की धनपुर और बाक्सानगर सीट के साथ केरल में पुडुपल्ली में उपचुनाव होना है। कृपया इसके लिए एसईओ सजेशन दे दें

5 Sept 20237:32:16 AM
Assembly By-poll 2023 LIVE: आज किन-किन राज्यों में हो रहा उपचुनाव?

आज उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, त्रिपुरा, झारखंड और बंगाल में उपचुनाव है। मतदान सात बजे से शुरू हो गया है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us