Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Assembly Election Result 2023: तीन राज्यों के चुनावी नतीजे ही नहीं, CM फेस भी चौंका देगा; BJP इनको सौंप सकती है कमान

    By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 05:32 PM (IST)

    Assembly Election Result 2023 मध्यप्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ी जीत मिलती दिखाई दे रही है। तीनों राज्यों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल ...और पढ़ें

    Assembly Election Result 2023 ये नेता बन सकते हैं भाजपा के सीएम फेस।
    Assembly Election Result 2023 ये नेता बन सकते हैं भाजपा के सीएम फेस।

    HighLights

    1. मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की लहर चली।
    2. नए सीएम देकर भाजपा इस चुनावी जीत से भी बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी में है।

    जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Assembly Election Result 2023 चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा तीन राज्यों में बम्पर सीटें पाती दिख रही है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की लहर चली है। तीनों जगह भाजपा अप्रत्याशित जीत हासिल करती दिख रही है। इस बीच भाजपा इस चुनावी जीत से भी बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी में है।

    दरअसल, भाजपा तीनों राज्यों में नया सीएम बना सकती है। 

    मध्यप्रदेश में शिवराज के साथ चार और नाम

    मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Election Result 2023) में भाजपा को 164 सीटों के साथ जैसी बड़ी जीत मिली है, उसके हिसाब से शिवराज सिंह ही पार्टी की सबसे पहली पसंद हैं। हालांकि, पहले पार्टी ने कोई चेहरे घोषित नहीं किया था, लेकिन यहां चार और नाम अभी सीएम पद की रेस में हैं, जिसमें नरेंद्र सिंह तौमर, कैलाश विजयवर्गीय, वीडी शर्मा और प्रह्लाद पटेल का नाम शामिल है। हालांकि, भाजपा हमेशा की तरह कोई और चेहरा लाकर सभी को चौंका सकती है। 

    यह भी पढ़ें- Assembly Election Result 2023 LIVE: पीएम का जनता के नाम संदेश; मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बड़ी बढ़त के बाद मोदी का आया बयान

    राजस्थान को भी मिल सकता नया सीएम

    राजस्थान (Rajasthan Election Result 2023) में भी भाजपा बड़ी जीत की ओर है। यहां पार्टी को 199 में से 115 सीटें मिलती दिख रही है। राजस्थान में भी पार्टी किसी नए चेहरे को सीएम बना सकती है। सीएम की कुर्सी की रेस में वसुंधरा राजे सिंधिया, केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, दीया कुमारी, बाबा बालकनाथ, राज्यवर्धन सिंह राठौर और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का नाम शामिल माना जा रहा है। 

    छत्तीसगढ़ को मिल सकता है कोई जमीनी नेता

    छत्तीसगढ़ (Chhattisgarhh Election Result 2023) में भाजपा किसी नए जमीनी नेता को सीएम पद सौंप सकती है। हालांकि, पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को भी एक बार फिर मौका दे सकते हैं। इस सूची में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का नाम शामिल है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Rajasthan Election Result: वसुंधरा या मेघवाल? राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में कई चेहरे शामिल