Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने 52वें दिन तेलंगाना के धर्मपुर से शुरू की पदयात्रा, जानें आज का शेड्यूल

    By Achyut KumarEdited By:
    Updated: Sat, 29 Oct 2022 07:35 AM (IST)

    Bharat Jodo Yatra कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 52वें दिन तेलंगाना के धर्मपुर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी नेता ...और पढ़ें

    Rahul Gandhi ने 52वें दिन तेलंगाना के धर्मपुर से शुरू की Bharat Jodo Yatra
    Rahul Gandhi ने 52वें दिन तेलंगाना के धर्मपुर से शुरू की Bharat Jodo Yatra

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 52वां दिन है। पार्टी सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ के तेलंगाना के धर्मपुर से पदयात्रा शुरू की। इस दौरान पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं। 

    7 सितंबर से शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश  और कर्नाटक से गुजरते हुए अब तेलंगाना पहुंची है। 

    तीन दिन के ब्रेक के बाद शुरू हुई यात्रा

    दरअसल, दिवाली के मौके पर 24 और 25 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा नहीं हुई थी, जबकि 26 अक्टूबर को कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पदभार ग्रहण समारोह के चलते पदयात्रा नहीं हुई।

    भारत जोड़ो यात्रा का आज का शेड्यूल

    भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह 6 बजे धर्मपुर से शुरू हुई। यह यात्रा सुबह 10 बजे येनुगोंडा (Yenugonda) में एसवीएस हास्पिटल के पास गोपाल रेड्डी गार्डेन में रुकेगी। इसके बाद शाम 4 बजे यात्रा फिर से शुरू होगी। शाम 7 बजे जदचेरला जंक्शन (Jadcherla Junction) में यात्रा का ठहराव होगा। रात में महबूबनगर के जदचेरला के श्री सदगुरु महर्षि मलायाला स्वामी ललिताम्बिका तपोवनम गोलापल्ली (Sri Sadguru Maharshi Malayala Swamy Lalitambika Tapovanam Gollapalli) में रात्रि विश्राम होगा।

    7 नवंबर तक तेलंगाना में रहेगी यात्रा

    तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा 7 नवंबर तक रहेगी। कहा जा रहा है कि इस दौरान राहुल गांधी करीब 20 से 25 किलोमीटर रोजाना पैदल चलेंगे और 375 किमी की दूरी तय करेंगे। पदयात्रा तेलंगाना के 19 विधानसभा और 7 संसदीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

    खबरें और भी

    कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

    राहुल गांधी तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय लोगों से बातचीत भी करेंगे। राहुल गांधी के हैदराबाद स्थित चारमीनार का दौरा करने की भी संभावना है।

    ये भी पढ़ें: Maharashtra: उद्धव ठाकरे के महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की संभावना

    ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra के लिए उत्तरी राज्यों में रहेंगी चुनौतियां, अब तक मिले समर्थन को पार्टी ने बताया उत्साहजनक