Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Result: 'अगर हारने का अवॉर्ड होता तो राहुल गांधी...', कांग्रेस पर बीजेपी का तंज

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 02:17 PM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के खराब प्रदर्शन को देखते हुए, भाजपा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अमित मालवीय ने राहुल गांधी की लगातार चुनावी ...और पढ़ें

    60 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस केवल चार निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है। (फाइल फोटो)

    60 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस केवल चार निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में महागठबंधन के बुरी हार के संकेत मिल रहे हैं। रुझानों में पार्टी महागठबंधन 40 सीटों ने नीचे जाती दिख रही है। वहीं इस गठबंधन का हिस्सा रही कांग्रेस 4-5 सीटों पर जूझ रही है।

    इस बीच भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा कटाक्ष किया है। आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए, मालवीय ने एक्स पर पोस्ट किया, "राहुल गांधी! एक और चुनाव, एक और हार! अगर चुनावी निरंतरता के लिए कोई पुरस्कार होते, तो वह सभी पर भारी पड़ते। इस दर पर, असफलताएं भी सोच रही होंगी कि वह उन्हें इतनी विश्वसनीयता से कैसे पा लेते हैं।"

    यह भी पढ़ें: बिहार में महागठबंधन की हार पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- यूपी में...

    60 सीटों पर चुनाव लड़ी थी कांग्रेस

    उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के लिए 95 हार के कारण बने हैं। बीजेपी नेता ने राज्य चुनावों के ग्राफिक्स भी पोस्ट किए है। इसमें दिखाया है कि राहुल गांधी के चुनावी राजनीति में आने के बाद कांग्रेस पार्टी कब और कहां चुनाव हारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, 60 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस केवल चार निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही थी। राजद, वीआईपी और वामपंथी दलों वाला व्यापक महागठबंधन अभूतपूर्व हार का सामना कर रहा है। बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से, एनडीए भारी जीत की ओर अग्रसर है, जिसमें भाजपा 89 सीटों पर और उसकी सहयोगी जदयू दोपहर लगभग 1 बजे 79 सीटों पर आगे चल रही है।

    यह भी पढ़ें: Video: जलेबी, सत्तू का पराठा और लिट्टी चोखा... देखें BJP मुख्यालय में कैसी है तैयारी

    खबरें और भी