Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJD के पूर्व सांसद प्रभास कुमार सिंह भाजपा में हुए शामिल, पार्टी छोड़ने की बताई ये वजह

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Mon, 15 Apr 2024 04:41 PM (IST)

    Prabhas Kumar Singh joins BJP पूर्व सांसद प्रभास कुमार सिंह लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से कुछ दिन पहले ही आज भाजपा में शामिल हो गए। प्रभास ने ब ...और पढ़ें

    Prabhas Kumar Singh joins BJP भाजपा ने शामिल हुए पूर्व बीजद नेता।
    Prabhas Kumar Singh joins BJP भाजपा ने शामिल हुए पूर्व बीजद नेता।

    एजेंसी, नई दिल्ली। Prabhas Kumar Singh joins BJP बीजद के पूर्व सांसद प्रभास कुमार सिंह लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से कुछ दिन पहले ही आज भाजपा में शामिल हो गए। प्रभास ने बीजद छोड़कर भाजपा में शामिल होने का कारण भी बताया और कहा कि वो प्रधानमंत्री मोदी के काम से काफी प्रभावित हैं।

    प्रभास ने इसी के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के नेतृत्व वाली पार्टी की आलोचना भी की।

    प्रभास ने बताया क्यों छोड़ी पार्टी

    प्रभास ने कहा कि बीजू जनता दल (बीजेडी) में कोई "गरिमा और स्वाभिमान" नहीं है। सिंह ने इसी के साथ पार्टी मुख्यालय में भाजपा नेताओं के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वो दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने पर काफी खुश हैं। 

    प्रभास ने कहा,

    यह मेरे लिए एक खास पल है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व से काफी प्रभावित हूं। मैंने बीजू जनता दल  छोड़ दिया है, क्योंकि वहां कोई आत्म-सम्मान और गरिमा नहीं बची। पार्टी में उड़िया पहचान, कला संस्कृति और विरासत के प्रति सम्मान का अभाव हो गया है। 

    भाजपा ने हर वर्ग के लिए किया काम

    प्रभास ने कहा कि मोदी के नेतृत्व और युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लिए पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। 

    खबरें और भी